होम / बिजनेस / सेविंग करने वालों को अगले हफ्ते मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, होने वाला है ये एलान 

सेविंग करने वालों को अगले हफ्ते मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, होने वाला है ये एलान 

अब तक पीपीएफ ऐसी योजना है जिसकी ब्‍याज दरों में आखिरी बदलाव अप्रैल 2020 में किया गया था. उसके बाद से अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में निवेश करते हैं तो आपको अगले हफ्ते खुशखबरी मिल सकती है. वित्‍त मंत्रालय अगली तिमाही के लिए अक्‍टूबर की शुरुआत में उसके द्वारा चलाई जाने वाली बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों की समीक्षा करने जा रहा है. अगर आपने भी पीपीएफ, पोस्‍ट ऑफिस स्‍कीम जैसी योजनाओं में निवेश किया है तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है.

हर तिमाही पर होती है ब्‍याज दरों की समीक्षा 
केन्‍द्र सरकार हर तिमाही पर ब्‍याज दरों की समीक्षा करती है. ये एलान उस तिमाही की शुरुआत में ही किया जाता है. अब अक्‍टूबर से लेकर दिसंबर तक चलने वाली तिमाही के लिए ब्‍याज दरों का एलान हो जाएगा. अगर आप भी पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं में निवेश करते हैं, और इन पर मिलने वाली ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी हो जाती है तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है. 

PPF खाताधारकों को है बड़ी उम्‍मीद 
PPF ऐसी स्‍कीम है जिसमें सरकार ने आखिर बार ब्‍याज दरों में आखिरी बदलाव अप्रैल 2020 में किया था. इस स्‍कीम में मौजूदा समय में 7.1 प्रतिशत का ब्‍याज दिया जाता है. पिछली तिमाहीयों में सभी योजनाओं में तो बदलाव हुआ लेकिन इस योजना के ब्‍याज में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस बार इसके निवेशकों को काफी उम्‍मीद है. उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो उनके निवेश में उन्‍हें ज्‍यादा फायदा मिल सकता है. 

Post Office स्‍कीम में होगा बदलाव? 
सवाल ये भी है कि क्‍या पोस्‍ट ऑफिस के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में बदलाव किया जाएगा. पोस्‍ट ऑफिस से जो योजना चलाई जाती है उनमें किसान विकास पत्र है जो अपने रिटर्न के लिए काफी निवेशकों के बीच मशहूर है. मौजूदा समय में किसान विकास पत्र पर मौजूदा समय में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत का ब्‍याज मिल रहा है. इसमें न्‍यूनतम निवेश 1000 रुपये का किया जाता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. 

सुकन्या समृद्धि योजना में होगा बदलाव? 
पिछली बार जुलाई से लेकर सितंबर तक की तिमाही के लिए जब ब्‍याज दरों का एलान किया गया था उस वक्‍त इस योजना की ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया. लेकिन इस बार इसमें इजाफे की उम्‍मीद लगाई जा रही है. ये योजना बेटियों के भविष्‍य के लिए होने वाले निवेश के तौर पर शुरू की गई है.इसमें 10 साल तक की बच्‍ची का अकाउंट खोला जा सकता है और 15 साल तक निवेश किया जा सकता है. बेटी के 18 साल होने पर इसमें 50 प्रतिशत रकम निकालने की भी छूट मिलती है.

क्‍या इन छोटी बचत योजनाओं में बढ़ेगा ब्‍याज 
सरकार अक्‍टूबर की शुरूआत में ही ब्‍याज दरों का एलान कर देगी. ऐसे में उम्‍मीद ये भी की जा रही है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को तोहफा दे सकती है. इनमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट जैसी योजना शामिल है, इसमें मौजूदा समय पर 7.7 फीसदी की दर से ब्‍याज ऑफर किया जा रहा है. साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही योजना सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम पर मिलने वाले 8.2 फीसदी की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

12 hours ago