✕

होम / बिजनेस / कंपनी अपनी मर्जी से शेयर मार्केट से हटाना चाहती है स्टॉक, क्या है पूरा मामला?

कंपनी अपनी मर्जी से शेयर मार्केट से हटाना चाहती है स्टॉक, क्या है पूरा मामला?

एक्सचेंज से SSL के शेयरों को हटाये जाने का ऑफर पूरी तरह से SEBI के नियमों के अनुकूल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कभी-कभी किसी कंपनी के स्टॉक को बुरे प्रदर्शन या फिर अन्य कारणों के चलते शेयर मार्केट से हटा दिया जाता है. लेकिन अब खबर आ रही है कि THL (Transworld Holdings Limited) ने घोषणा की है कि वह अपनी मर्जी से अपनी भारतीय शाखा श्रेयस शिपिंग & लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (SSL) के शेयरों को भारतीय एक्सचेंजों से हटाना चाहती है. 

SEBI के नियमों के अनुरूप
आपको बता दें कि 21 मई 2023 को SSL के शेयरों को लिस्ट किया गया था. NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से SSL के शेयरों को हटाये जाने का ऑफर पूरी तरह से SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के 2021 के नियमों के अनुकूल होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SSL तटीय शिपिंग क्षेत्र का एक जाना माना प्लेयर है और विशालकाय मालवाहक जहाजों एवं कंटेनर्स का मालिक भी है. 

कैसे हटाए जायेंगे शेयर?
अब सवाल उठता है कि आखिर शेयरों को स्टॉक मार्केटों से हटाने के लिए क्या प्रक्रिया है? भारतीय कानूनों एवं नियमों के तहत SSL को शेयर मार्केट के एक्सचेंजों से हटाया जा सकता है. लेकिन इसके लिए एक आवश्यक शर्त ये है कि SSL के इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण THL के द्वारा किया जाए और 90% या उससे ज्यादा शेयर, सहायक के रूप में रेगुलेटरी संस्था द्वारा लागू किए गए नियमों के अनुरूप SSL में मौजूद हों. फिलहाल THL के पास SSL के 1,54,66,650 इक्विटी शेयर मौजूद हैं जो SSL के पेड-अप इक्विटी कैपिटल का लगभग 70.44% हिस्सा हैं. 

डि-लिस्टिंग के लिए तय कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स के द्वारा शेयर मार्केटों से स्टॉक को हटाये जाने का यह फैसला मंजूर किया जा चुका है. इसके साथ ही THL ने इस मामले के संबंध में 8 सितंबर 2023 को एक विस्तृत पब्लिक घोषणा करते हुए DPA भी लागू किए थे. आपको बता दें कि यह DPAs जनसत्ता, नवशक्ति और फाइनेंशियल एक्सप्रेस नामक अखबारों के माध्यम से जारी किए गए थे. SEBI द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार इन शेयरों की डि-लिस्टिंग के लिए 292 रूपए का फ्लोर प्राइस तय किया गया है और THL ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह SSL के शेयरों को 338 रूपए के इंडीकेटिव प्राइस पर खरीदना चाहती है. 
 
यह भी पढ़ें: भारत बनेगा विश्व की सबसे बड़ी फिनटेक मार्केट? सालाना इतना बड़ा हुआ क्षेत्र!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago