✕

होम / बिजनेस / इस साल RBI ने अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर लगाई इतनी पैनल्‍टी, ये रही वजह 

इस साल RBI ने अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर लगाई इतनी पैनल्‍टी, ये रही वजह 

RBI की पेनल्‍टी का सबसे ज्‍यादा सामना कॉपरेटिव बैंकों को करना पड़ा है. इन पर कोई 176 पेनल्‍टी लगाई गई हैं जबकि 14 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना वसूला गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ष 2023 में RBI की सख्‍ती का सामना कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को करना पड़ा है. जिन्‍हें इस पेनल्‍टी का सामना करना पड़ा है उनमें बैंक, एनबीएफसी, कॉपरेटिव बैंक से लेकर कई दूसरे संगठन मौजूद हैं. आरबीआई की इस पेनल्‍टी का सबसे ज्‍यादा सामना कॉपरेटिव बैंक को करना पड़ा है. इस साल आरबीआई की पेनल्‍टी का सामना इन सभी संस्‍थानों को कई तरह के नियमों का पालन न करने को लेकर भी करना पड़ा. आरबीआई ने पूरे साल में कोई 40 करोड़ रुपये की पेनल्‍टी लगाई है. 

इतने कॉपरेटिव बैंकों पर चला आरबीआई का चाबुक 
आरबीआई ने कॉपरेटिव बैंकों पर इस साल कोई 176 पेनल्‍टी लगाई. आरबीआई के द्वारा लगाई गई इन पेनल्‍टी में कई कॉपरेटिव बैंकों पर 14.04 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना लगाया गया. ये जानकारी संसद में केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री भागवद कराड के द्वारा दी गई. 

इन अलग-अलग बैंकों पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना 
आरबीआई ने वर्ष 2023 में प्राइवेट सेक्‍टर के बैंकों पर 12.17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जबकि पब्लिक सेक्‍टर बैंकों पर आरबीआई ने 3.65 करोड़, विदेशी बैंकों पर 4.65 करोड़, स्‍मॉल फाइनेंस बैंकों पर 0.97 करोड़, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर 0.42 करोड़, हाउसिंग फाइनेंस बैंक पर 0.10  करोड़ और एनबीएफसी पर 4.39 करोड़ रुपये की पेनल्‍टी लगाई. RBI की ओर से जो पेनल्‍टी लगाई गई है वो उसके द्वारा बनाई गई इंफोर्समेंट पॉलिसी के तहत लगाई गई है. 

इस बैंक का रद्द हो गया लाइसेंस 
इन बैंकों को जहां पेनल्‍टी का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Urban Co-operative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया. यह बैंक यूपी के सीतापुर में स्थित था. आरबीआई के इस एक्शन के साथ ही अब अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक को अपना कामकाज बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस साल आरबीआई ने काफी सख्‍त रवैया अपनाया है. 

ये भी पढें: गुजरात में बनने वाली इस नई स्‍मॉर्ट सिटी का सीएम ने किया दौरा, ये है इसकी खास बात
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago