होम / बिजनेस / इस नामी बैंक ने पर्सनल लोन के चार्जेज को लेकर किए बदलाव, जानिए क्‍या हुए बदलाव? 

इस नामी बैंक ने पर्सनल लोन के चार्जेज को लेकर किए बदलाव, जानिए क्‍या हुए बदलाव? 

निजी क्षेत्र के बड़े बैंक HDFC बैंक ने आज से पर्सनल लोन सहित असुरक्षित लोन के लिए फी स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर जहां रिजर्व बैंक के रेपो रेट में इजाफा किए जाने के बाद एफडी के दामों में इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ तरह के लोन में बैंक बदलाव भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में HDFC बैंक ने पर्सनल लोन के फी स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव कर दिया है. बैंक का ये बदलाव आज यानी 24 अप्रैल, 2023 से ही लागू हो गया है. बैंक ने इस बाबत अपने ग्राहकों को सूचना दी है. 

क्‍या हुआ है बदलाव 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने जो बदलाव किया है उसके अनुसार टर्म लोन और ओवरड्यू किश्‍त पर जीएसटी या सरकारी करों पर 18% प्रति वर्ष का लेट किस्त भुगतान शुल्क लगाया जाएगा. इसी तरह अगर आप अपने लोन को समय से पहले बंद कराना चाहते हैं तो आपको उस पर पार्ट पेमेंट चार्ज देना होगा. अगर आप पार्शियल पेमेंट करना चाहते हैं तो वो आप सिर्फ मूलधन का 25 प्रतिशत तक का भुगतान कर सकते हैं. ये भी आप किसी भी वित्‍तीय वर्ष में एक बार और लोन अवधि में दो बार कर सकते हैं. 

आखिर क्‍या होता है पर्सनल लोन 
अक्‍सर ऐसा देखा जाता है कि बहुत से लोगों को कई बार तत्‍काल पैसे की जरूरत पड़ जाती है, ऐसे में जो लोन आपको जल्‍द से जल्‍द मिल जाता है वो है पर्सनल लोन. क्योंकि पर्सनल लोन एक ऐसा लोन होता है जो बहुत कम दस्‍तावेजों या सुरक्षा या कोलेटरल की आवश्यकता के बिना आसानी से दे दिया जाता है. इस ऋण के पैसे को लेने वाला किसी भी तरह के इस्‍तेमाल में ला सकता है. 

पर्सनल लोन कैसे काम करता है
आप एक ऋण के लिए आवेदन करते हैं, बैंक आपकी आय की पुष्टि करता है, और फिर आपको एक प्रपोजल देता है. जब आप इसे स्वीकार करते हैं तो पैसा आपके बैंक खाते में जमा हो जाता है,  जहाँ आप इसे अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकते हैं.

क्‍या होती हैं पर्सनल लोन पर ब्याज दरें
पर्सनल लोन पर ब्‍याज दरें कई बातों पर निर्भर करती है, जिसमें लोन की अवधि, आपकी आय, बिजनेस, क्रेडिट स्कोर सहित अन्‍य कारकों के आधार पर ब्याज दरें भिन्न हो सकती हैं. इसमें ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं होता है ये फिक्‍स रहती हैं. 

घटती हुई पर्सनल लोन की ब्याज़ दर क्या है?
हर महीने, व्यक्तिगत ऋण की ब्याज दर कम करने की विधि का उपयोग करके बकाया ऋण शेष राशि पर ब्याज दर निर्धारित की जाती है. इस मामले में टोटल लोन एमाउंट पर बकाया ब्याज ईएमआई में शामिल है. इसे कुछ ऐसे भी समझा जा सकता है कि अगर किसी ने HDFC से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 16 प्रतिशत ब्‍याज पर 5 साल के लिए लिया, तो उसे इन पांच सालों में कुल 229542 रुपये का ब्‍याज चुकाना होगा, जिसमें उसकी महीने की किश्‍त 12159 रुपये होगी, पहले महीने में वो जो ब्‍याज देगा वो होगा 6593 और 6667 रुपये  होगा. इसी तरह जो इस लोन के अंतिम महीने का ब्‍याज 160 रुपये होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

37 minutes ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

1 hour ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

1 hour ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

3 hours ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें