होम / बिजनेस / इस हफ्ते आपको मिलेंगे कमाई के मौके, 6 IPO होंगे लॉन्च, 4 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते आपको मिलेंगे कमाई के मौके, 6 IPO होंगे लॉन्च, 4 की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं. ये सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं, यानी मेन बोर्ड से कोई भी नया आईपीओ नहीं खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार बीते कुछ हफ्तों से उतार-चढ़ाव देख रहा है. बाजार की इस स्थिति के कारण निवेशकों में भी निराशा है. हालांकि, आने वाले हफ्ते में 6 नए आईपीओ बाजार के लिहाज से निवेशकों के बीच चर्चा का विषय हैं. इसके अलावा, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सहित 4 अन्य कंपनियों की लिस्टिंग भी बाजार में हलचल बढ़ाएगी. अगर आप भी आईपीओ में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपके लिए हर जरूरी जानकारी है. चलिए अब उन 6 नए आईपीओ के बारे में जानते हैं, जो अगले हफ्ते आने वाले हैं.

ये आईपीओ खुलेंगे

1. राजेश पावर सर्विसेज (Rajesh Power Services)- राजेश पावर सर्विसेज का आईपीओ 25 नवंबर 2024 को खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ में 27 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी का उद्देश्य इस IPO के जरिए कुल 160.47 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें कंपनी 93.47 करोड़ रुपये के 27.9 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी और 67 करोड़ रुपये के 20 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए जाएंगे. इस IPO का प्राइस बैंड 319 से 335 रुपये के बीच तय किया गया है. इस IPO में न्यूनतम निवेश की राशि 1.34 लाख रुपये रखी गई है.

2. आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड (Abha Power and Steel Limited)- आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का IPO भी 27 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 29 नवंबर तक इसमें निवेश किया जा सकता है. कंपनी इस IPO के जरिए 38.54 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है. इसके लिए 31.04 करोड़ रुपये के 41.39 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 10 लाख शेयर OFS के तहत ऑफर होंगे. इस इश्यू का प्राइस बैंड 75 रुपये रखा गया है.

3. पेक्स इकोटेक लिमिटेड (Pex Ecotech Limited)- पेक्स इकोटेक लिमिटेड का आईपीओ भी 27 नवंबर को खुलेगा और 29 नवंबर को बंद होगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड 71 से 73 रुपये के बीच तय किया गया है. कंपनी इस IPO के जरिए कुल 25.54 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

4. गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड (Ganesh Infraworld Limited)- गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ 29 नवंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर 2024 को बंद होगा. इस IPO का इश्यू साइज 98.58 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 78 से 83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि इस IPO में एक लॉट में 1600 शेयर होंगे और इसमें न्यूनतम 1,32,800 रुपये का निवेश करना होगा.

5. राजपूताना बायोडीजल (Rajputana Biodiesel)- राजपूताना बायोडीजल का आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा और 28 नवंबर तक इसमें निवेश किया जा सकता है. कंपनी का लक्ष्य इस IPO के जरिए 24.70 करोड़ रुपये जुटाने का है. इस इश्यू का प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर है.

6. अग्रवाल टफंड ग्लास इंडिया लिमिटेड (Agrawal Toughened Glass India Limited)- अग्रवाल टफंड ग्लास इंडिया लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 नवंबर को खुलेगा और 2 दिसंबर को इसमें बोली लगाने का अंतिम दिन होगा. इस IPO का प्राइस बैंड 105 से 108 रुपये के बीच तय किया गया है. कंपनी के इस इश्यू का साइज 62.64 करोड़ रुपये है. इस IPO में कंपनी 58 लाख नए शेयर जारी करेगी, और इसमें कोई भी शेयर OFS के तहत शामिल नहीं होगा. इस IPO की लिस्टिंग की संभावना 5 दिसंबर 2024 को है.

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते चार आईपीओ की लिस्टिंग होगी. इसमें दो आईपीओ मेन बोर्ड से और दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं. मेन बोर्ड से NTPC Green Energy के आईपीओ की लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी. Enviro Infra Engineers Limited के आईपीओ की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी. एसएमई सेगमेंट से Lamosaic India Limited और C2C Advanced Systems Limited दोनों के आईपीओ की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago