✕

होम / बिजनेस / Air India में ऐसे बुक कर सकेंगे अपनी पसंदीदा सीट, जानते हैं क्‍या है नया तरीका? 

Air India में ऐसे बुक कर सकेंगे अपनी पसंदीदा सीट, जानते हैं क्‍या है नया तरीका? 

एयर इंडिया की ओर से ये भी सुविधा दी गई है कि आप एक साथ तीन कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.  अगर कार्ड आपके नाम से है तो आपके कार्ड का इस्‍तेमाल कोई भी कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इतने सालों तक सरकार द्वारा ऑपरेट होने वाली एयर इंडिया को जब से वापस टाटा ने खरीदा है तब से कंपनी लगातार उसमें नित नए प्रयोग कर रही है और ग्राहकों की संख्‍या बढ़ाने के लिए कंपनी ने नया प्रयास किया है. कंपनी की ओर से एक गिफ्ट कार्ड लाया गया है. इस गिफ्ट के जरिए आप अपनी यात्रा के लिए पसंदीदा सीट बुक करा सकते हैं. ये अपनी तरह की नई सेवा है जिसे कंपनी अपने ग्राहकों की संख्‍या को बढ़ाने के लिए कर रही है. 

क्‍या खास है गिफ्ट कार्ड में? 
इस गिफ्ट कार्ड की कीमत 1 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक है. कंपनी ने इन कार्ड को चार थीम पर बनाया है. इनमें बर्थडे, एनिवरसरी, ट्रैवल और स्‍पेशल मोमेंट शामिल हैं. इन कार्ड को एयर इंडिया के यात्री उसकी साइट से खरीद सकते हैं.  अलग अलग थीम के हिसाब से बनाए गए इन कार्ड को कस्‍टमर अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं. इस गिफ्ट कार्ड से आप फ्लाइट टिकट बुक कराने से लेकर अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Employee की सैलरी बढ़ाने के लिए ऐसे आईटी कंपनियां ऐसे कर रही हैं काम का मूल्‍यांकन

कोई भी कर सकता है कार्ड का इस्‍तेमाल 
एयर इंडिया की ओर से ये सुविधा दी गई है कि कार्ड को कोई भी इस्‍तेमाल कर सकता है. ये गिफ्ट कार्ड पूरी तरह से ट्रांसफरेबल है. एयर इंडिया की ओर से ये भी सुविधा दी गई है कि आप एक साथ तीन कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.  अगर कार्ड आपके नाम से है तो आपके कार्ड का इस्‍तेमाल कोई भी कर सकता है. जो भी कार्ड की डिटेल फिल करेगा वो उसका इस्‍तेमाल कर सकता है.

गिफ्ट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से साथ कर सकेंगे पेमेंट 
यात्रियों की सुविधा का ध्‍यान रखते हुए एयर इंडिया ने इस कार्ड के साथ एक और सुविधा भी दी है. अगर आप किसी टिकट की पेमेंट अपने क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं और उससे पैसे कम पड़ जाते हैं तो आप उस वक्‍त इस गिफ्ट कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. यानी क्रेडिट कार्ड और गिफ्ट कार्ड का इस्‍तेमाल एक साथ किया जा सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

22 hours ago