✕

होम / बिजनेस / La Liste 1000 की सूची में नंबर 1 पर पहुंचा भारत का ये रेस्तरां, आनंद महिंद्रा भी हैं इसमें निवेशक

La Liste 1000 की सूची में नंबर 1 पर पहुंचा भारत का ये रेस्तरां, आनंद महिंद्रा भी हैं इसमें निवेशक

इंडियन एक्सेंट लगातार दूसरी बार La Liste 1000 में भारत का सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां बना है. यह रेस्तरां अपने बेहतरीन खाने और सेवा के लिए जाना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रेस्टोरेंट 'इंडियन एक्सेंट' (Indian Accent) को लगातार दूसरे साल La Liste 1000 में भारत का नंबर 1 रेस्टोरेंट चुना गया है. इस रेस्तरां में दिग्‍गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी निवेशक हैं. इंडियन एक्सेंट राजधानी के लोधी होटल में स्थित है. इसकी नींव 2009 में रोहित खट्टर ने रखी थी. वहीं, अब न्यूयॉर्क सिटी और मुंबई में भी इसकी शाखाएं हैं. इसे अपने लजीज खाने और खास मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है. तो आइए आपको इस रेस्तरां के बारे में और अधिक जानकारी देते हैं.

आनंद मह‍िंद्रा ने एक्स पर दी जानकारी
La Liste 1000 में भारत का नंबर 1 रेस्‍टोरेंट चुने जाने की जानकारी उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर दी. उन्‍होंने बताया इंडियन ऐक्सेंट ने प्रतिष्ठित La Liste 1000 सूची में फिर से भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि लगातार दूसरी बार मिली है. यह भारत के लिए गर्व की बात है. उन्‍होंने साथ में यह भी बताया कि वह इंडियन एक्‍सेंट में निवेशक हैं. बता दें, ला लिस्टे 2024 ने दुनिया के 1000 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां की अपनी ग्‍लोबल रैंकिंग की घोषणा की है. इस सूची में लंदन के 28 रेस्तरां शामिल हैं. यह रैंकिंग प्रकाशनों, गाइडबुक्स और ऑनलाइन समीक्षाओं से संकलित की गई है. इस सूची में रेस्तरां को अधिकतम 100 का स्कोर मिल सकता है.

आधुनिक व्यंजनों से है पहचान 
2017 में लोधी में जाने से पहले आठ साल तक इंडियन एक्सेंट रेस्तरां द मैनर होटल में था. यह रेस्तरां अपने आधुनिक भारतीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है. इसकी देखरेख जाने-माने शेफ शांतनु मेहरोत्रा करते हैं. वह 2009 से इंडियन एक्सेंट के एग्‍जीक्‍यूटिव शेफ हैं. इस रेस्तरां के कुछ व्यजंन बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें कलकत्ता झाल आलू और पांच पानी के साथ पुचका, सफेद मटर रगड़ा के साथ आलू गोलाकार चाट और खट्टे हरे सेब के साथ मीठा अचार स्पेयर रिब्स आदि शामिल हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें