होम / बिजनेस / इस PSU ने मारी बाजी, बनी देश की 10वीं सबसे मूल्‍यवान पब्लिक सेक्‍टर यूनिट 

इस PSU ने मारी बाजी, बनी देश की 10वीं सबसे मूल्‍यवान पब्लिक सेक्‍टर यूनिट 

कंपनी ने इस सूची में जिन 3 PSU को पीछे किया है उनमें गेल इंडिया(Gail India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda), भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड(BEL) जैसी दूसरी पब्लिक सेक्‍टर यूनिट शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था में सकारात्‍मक रूझान देखने को मिल रहा है. इस सकारात्‍मक रूझान का फायदा एक ओर जहां निजी कंपनियों को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर पब्लिक सेक्‍टर यूनिट की  कंपनियां भी बहुत अच्‍छा कर रही हैं. इसी कड़ी में पब्लिक सेक्‍टर यूनिट की कंपनी आईआरएफसी (इंडियन रेलवे फॉइनेंस कॉरपोरेशन) बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 मूल्‍यवान कंपनियों में शामिल हो गई है. इसने जिन कंपनियों को पीछे छोड़ा है उनमें कई नामी कंपनियां शामिल हैं. 

आखिर कैसे कंपनी ने पाया ये मुकाम? 
IRFC ने ये उपलब्धि 11 सितंबर को हासिल की, जब कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. कंपनी के स्‍टॉक की बात करें तो वो मूल्‍य में दोगुना हो चुका है. कंपनी ने इस मुकाम को पाते हुए कई दूसरी पब्लिक सेक्‍टर यूनिट को पीछे छोड़ दिया है. आईआरएफसी ने जिन कंपनियों को पीछे छोड़ा है उनमें गेल इंडिया(Gail India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda), भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड(BEL) जैसी कंपनियां शामिल हैं. आईआरएफसी इन कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए देश की 10वीं सबसे मूल्‍यवान पीएसयू में शामिल हो चुकी है.

क्‍या स्थिति है कंपनी के शेयर की? 
आईआरएफसी के शेयर का बाजार मूल्‍य सोमवार को देखें तो वो अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पहुंच चुका है. कंपनी के शेयर का ये दाम उसके शनिवार को बंद से 8 प्रतिशत ज्‍यादा है. इस शेयर के दामों में इजाफे के पीछे जो वजह मानी जा रही है वो ये है कि सरकार के बुनियादी ढ़ाचे को बढ़ाने और रेल नेटवर्क के विस्‍तार से निवेशकों में विस्‍तार बढ़ा है. सिर्फ यही नहीं केन्‍द्र सरकार ने हाल ही में देश के 34 जिलों में भारतीय रेल के नेटवर्क को 2339 किमी तक बढ़ाने का विस्‍तार करते हुए 3,25,000 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है. सिर्फ यही नहीं रविवार को खत्‍म हुई जी20 की मीटिंग में भारत-मध्‍य एशिया-यूरोप के बीच कॉरिडोर में जिस तरह से रेलवे लाइन के विकास का जिम्‍मा भारत को मिला है उसने भी इसमें तेजी लाने में अहम भूमिका निभाई है. 

आखिर कौन सी हैं देश की टॉप 10 पीएसयू 
अब आपको बताते हैं कि आखिर देश के 10 टॉप पीएसयू कौन-कौन से हैं. इन टॉप 10 पीएसयू में स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल है, जिसकी मार्केट वैल्‍यू 5.26 लाख करोड़ रुपये है, उसके बाद दूसरे नंबर पर आती है एलआईसी जिसका बाजार मूल्‍य 4.28 लाख करोड़ रुपये है. इसके बाद तीसरे नंबर पर आती है एनटीपीसी है जिसका बाजार मूल्‍य 2.33 लाख करोड़ रुपये है. इसके बाद ONGC आती है जिसका बाजार मूल्‍य 2.32 लाख करोड़ रुपये है. इसके बाद पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया है जिसका बाजार मूल्‍य 1.81 लाख करोड़ रुपये है.

इसके बाद कोल इंडिया है जिसका बाजार मूल्‍य 1.71 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद सांतवे नंबर पर आती है हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड जिसका बाजार मूल्‍य 1.37 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी है जिसका बाजार मूल्‍य 1.35 लाख करोड़ है, इसके बाद नौवें नंबर पर है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन है, जिसका बाजार मूल्‍य 1.34 लाख करोड़ है, आखिरी में 10वें नंबर पर आती है इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन है जिसका बाजार मूल्‍य 1.09 लाख करोड़ रुपये है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago