✕

होम / बिजनेस / इस पावर कंपनी को मिला 765 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल

इस पावर कंपनी को मिला 765 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल

Premier Energies Ltd के शेयर सोमवार यानी 14 अक्टूबर को शेयर बाजार में 10 प्रतिशत तक चढ़ गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपने भी प्रीमियर एनर्जी (Premier Energies Ltd) के शेयर में निवेश किया है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सोमवार यानी 14 अक्टूबर 2024 को कारोबार सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं. प्रीमियर एनर्जी के शेयर शुक्रवार को 1107.10 रुपये पर बंद हुए थे, जोकि आज 1217 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए. बता दें, कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऑर्डर है. कंपनी की सहायक कंपनी प्रीमियर एनर्जी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और प्रीमियर एनर्जी फोटोवोल्टिक प्राइवेट लिमिटेड को कुल 765 करोड़ की कीमत के आर्डर मिले हैं. तो चलिए जानते हैं शेयर बाजार में कंपनी के शेयर का क्या हाल है?

इस साल कंपनी के शेयर ने दिया 40 प्रतिशत का रिटर्न
उनकी सहायक कंपनियों को आठ घरेलू ग्राहकों और एक विदेशी ग्राहक से ऑर्डर मिले हैं. कंपनी की इस घोषणा के बाद बीएसई पर प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के शेयर 9.9 प्रतिशत उछलकर 1217 रुपये के इंट्राडे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे. हालांकि खबर लिखने के दौरान शेयर नीचे गिरकर 3.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,141.90 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. बता दें, इस साल कंपनी के शेयर ने अब तक अपने निव्शकों को 40 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. छह महीनों में शेयर में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और एक महीने में शेयर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है. कंपनी के शेयरों के 52 वीक का हाई प्राइस 1,264.90 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 801.60 रुपये है. इसका मार्केट कैप 51,870.61 करोड़ रुपये है.

कंपनी को मिला ये ऑर्डर
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसकी सहायक कंपनियों प्रीमियर एनर्जी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और प्रीमियर एनर्जी फोटोवोल्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने कई ऑर्डर हासिल किए, जिनकी कुल कीमत 765 करोड़ रुपये है. इसमें सोलर मॉड्यूल के लिए 632 करोड़ और सोलर सेल के लिए 133 करोड़ के ऑर्डर शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि इन मॉड्यूल और सेल की सप्लाई जुलाई 2025 में शुरू होने वाली है. 

173.35 मेगावाटपी के सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए भी हुआ समझौता
इससे पहले 8 अक्टूबर को कंपनी ने सूचित किया था कि उसने ब्राइटनाइट इंडिया के एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) बीएन हाइब्रिड पावर -1 प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक मॉड्यूल आपूर्ति समझौते (एमएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं. डील के तहत में, प्रीमियर एनर्जीज बीएन हाइब्रिड पावर की 300 मेगावाट फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (एफडीआरई) ऊर्जा भंडारण बिजली परियोजना के लिए टॉपकॉन तकनीक वाले 173.35 मेगावाटपी के सौर मॉड्यूल की आपूर्ति करेगी, जो राजस्थान के बाड़मेर में स्थित है. 

इसे भी पढ़ें-Elon Musk के SpaceX को NASA से मिला दो स्टारशिप रॉकेट का ऑर्डर, जानिए क्या है इसकी खूबियां?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago