✕

होम / बिजनेस / भारत में 250 करोड़ निवेश करने जा रही है विवादों में आई ये दवा कंपनी, इस क्षेत्र में होगा निवेश

भारत में 250 करोड़ निवेश करने जा रही है विवादों में आई ये दवा कंपनी, इस क्षेत्र में होगा निवेश

एस्‍ट्रेजेनिका पिछले 25 सालों में कई दवा कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी हैं. एस्‍ट्रेजेनिका का मार्केट कैप 238.12 अरब डॉलर है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में विवादों में घिरी कोरोना की दवा कोविशील्‍ड बनाने वाली कंपनी  एस्‍ट्राजेनिका अब भारत में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी चेन्‍नई में स्थित अपने इनोवेशन सेंटर के विस्‍तार पर 250 करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के इस निवेश से 1300 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. 

कंपनी के एमडी ने कही ये बात 
एस्‍ट्रेजेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी ने कहा कि हमारी चेन्‍नई फैसिलिटी का विस्‍तार इस बात का प्रमाण है कि कंपनी साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी के विस्‍तार को लेकर कितनी संकल्‍पबद्ध है. उन्‍होंने कहा कि भारत में प्रतिभाएं बड़े पैमाने पर मौजूद हैं और यहां डिजिटल एडवांसमेंट की काफी संभावनाएं हैं. यही वजह है कि भारत हमारे ऑपरेशंस का ग्‍लोबल हब है. मौजूदा समय में कंपनी का विस्‍तार 334000 वर्ग फीट तक फैली हुई है लेकिन अगले 6 महीने में इसमें 180000 वर्ग फीट का दायरा और बढ़ जाएगा. कंपनी के इस निवेश से ये सबसे बड़ा ग्‍लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बन जाएगा. एस्‍ट्रेजेनिका 100 साल पुरानी दवा कंपनी है. इस कंपनी का मार्केट कैप रिलायंस के बराबर है. अभी कंपनी के पास देशभर में 4000 कर्मचारी हैं. 

ये भी पढ़ें: दुबई घूमने जाने की कर रहे हैं तैयारी, अब वहां भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट

हाल ही विवाद में आ गई थी कंपनी 
कोरोना की वैक्‍सीन बनाने वाली कंपनी एस्‍ट्रेजेनिका कुछ महीने पहले कोरोना की अपनी दवा कोविशील्‍ड को लेकर विवादों में आ गई थी. जब खुद ये कंपनी ने माना था कि उसकी दवा से खून के थक्‍के जमने और प्‍लेटलेट की कमी के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में विवाद सामने आने के बाद कंपनी की ओर से स्‍पष्‍टीकरण भी जारी किया गया था. कंपनी की ओर से कहा गया कि ये बहुत ही दुर्लभ मामलों में सामने आता है. कंपनी ने उन लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति भी जताई थी जिन्‍होंने दवा के साइड इफेक्‍ट के कारण अपने प्रियजनों को गंवाया था. 

100 साल पुरानी है ये दवा कंपनी 
दवा बनाने वाली कंपनी एस्‍ट्रेजेनिका का गठन 1999 में स्‍वीडन की एस्‍ट्रा और ब्रिटेन की जेनेका पीएलसी के मर्जर के बाद सामने आया था. एस्‍ट्रा की स्‍थापना 1913 में डॉक्‍टरों के एक समूह ने की थी जबकि जेनेका की स्‍थापना 1926 में इंपीरियल कैमिकल इंडस्‍ट्रीज के रूप में हुई थी. ये दोनों कंपनियां पिछले 25 सालों में कई दवा कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी हैं. एस्‍ट्रेजेनिका का मार्केट कैप 238.12 अरब डॉलर है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.