✕

होम / बिजनेस / ये शख्‍स बनाए गए वित्‍त आयोग के स्‍थायी सदस्‍य, इनके बारे में कितना जानते हैं आप?

ये शख्‍स बनाए गए वित्‍त आयोग के स्‍थायी सदस्‍य, इनके बारे में कितना जानते हैं आप?

31 जनवरी 2024 को सरकार की ओर से इसके प्रमुख और चार सदस्‍यों का चयन हो गया था. लेकिन किसी कारण से एक सदस्‍य ने इस पद पर काम करने से मना कर दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब तक इंस्‍टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ की जिम्‍मेदारी संभाल रहे मनोज पांडा को अब नई जिम्‍मेदारी मिली है. उन्‍हें 16 वे वित्‍त आयोग का फुल टाइम सदस्‍य बनाया गया है. अब तक इस वित्‍त आयोग में अरविंद पनगढि़या के नेतृत्‍व में सिर्फ 3 फुल टाइम मेंबर ही काम कर रहे थे. लेकिन मनोज पांडा की नियुक्ति के बाद वित्‍त आयोग में तय सदस्‍यों की संख्‍या पूरी हो चुकी है. अरविंद पनगढि़या के इससे पहले नीति आयोग के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं. 

इस तारीख तक बने रहेंगे पद पर 
मनोज पांडा की नियुक्ति को लेकर कहा गया है कि रिपोर्ट सौंपने की तारीख या 31 अक्‍टूबर 2025 तक वो अपने पद पर तब तक बने रहेंगे. मनोज पांडा जाने माने अर्थशास्‍त्री हैं और इससे पहले इंस्‍टीटयूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ में आरबीआई चेयर प्रोफेसर रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत का मार्केट कैप पहुंचा 400 लाख करोड़ के पार, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह?

फाइनेंस कमिशन के पास है अहम जिम्‍मेदारी 
केन्‍द्र सरकार ने फाइनेंस कमिशन का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया था. उसके बाद 31 जनवरी 2024 को सरकार ने इसके चेयरमैन और सदस्‍यों की नियुक्ति की थी. फाइनेंस कमिशन में चार फुल टाइम सदस्‍य होते हैं. सरकार ने जिन चार लोगों की नियुक्ति इसमें की थी उनमें अजय नारायण झा, एन्‍नी जॉर्ज मैथ्‍यू, निरंजन राजाध्‍यक्षा, और सौम्‍य कांति घोष शामिल हैं. लेकिन निरंजन राजाध्‍यक्षा ने अपने व्‍यक्तिगत कारणों से इसका पदभार संभालने से मना कर दिया था. उनके मना करने के कारण इसमें तीन ही सदस्‍य रह गए थे. लेकिन अब सरकार ने इसमें मनोज पांडा की नियुक्ति कर दी है जिसके बाद इसमें चार सदस्‍य हो गए हैं. 

आखिर क्‍या करता है वित्‍त आयोग? 
वित्‍त आयोग एक संवैधानिक संस्‍था है. इसका गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत किया गया है. भारत के वित्त आयोग की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार के बीच वित्त की स्थिति का मूल्यांकन करना, उनके बीच करों की हिस्सेदारी को लेकर अपने सुझाव देना, राज्यों के बीच करों की हिस्सेदारी निर्धारित करने वाले सिद्धांतों को तैयार करना है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago