होम / बिजनेस / ये ऑनलाइन रिटेल कंपनी 10 मिनट में आपके घर पहुंचाएगी Apple IPhone15

ये ऑनलाइन रिटेल कंपनी 10 मिनट में आपके घर पहुंचाएगी Apple iPhone15

ये कंपनी इस सेवा को दिल्‍ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, में मुहैया करा रही है. कंपनी अब तक कई फोन डिलिवरी भी कर चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज से पूरी दुनिया के साथ भारत में भी आईफोन 15 की बिक्री शुरू हो चुकी है. आईफोन 15 को खरीदने के लिए दिल्‍ली और मुंबई के एप्‍पल स्‍टोर के बाहर देर रात से लाइनें लगी हुई हैं. लेकिन अगर आप लाइन में नहीं लगना चाहते हैं तो आप ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन साइट ब्लिंकिट(Blinkit)  के जरिए भी आईफोन पा सकते हैं. ब्लिंकिट का दावा है वो आईफोन को उनके घर में कम से कम समय में डिलीवर करेगा. 

ब्लिंकिट ने यूनीकॉर्न एपीआर के साथ की है साझेदारी 
अपनी ऑनलाइन साइट पर आईफोन बेचने के लिए ब्लिंकिट ने यूनीकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की है. कंपनी सिर्फ तीन शहरों में आईफोन बेच रही है. इनमें पुणे, मुंबई और दिल्‍ली-एनसीआर शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि वो 10 मिनट से भी कम समय में आईफोन डिलीवर करेगी. यानी आपके ऑर्डर करने के साथ ही अगले कुछ मिनटों में आईफोन आपके घर पर होगा. 

कंपनी के सीईओ की ओर से दी गई जानकारी 
ब्लिंकिट वो कंपनी है जिस पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो  का स्‍वामित्‍व है. आईफोन की सेल के साथ ही ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने ट्वीट कर बताया अब तक 4 आईफोन बिक चुके हैं. सभी रास्‍ते में हैं और अगले 10 मिनट में डिलीवर कर दिए जाएंगे. यही नहीं ब्लिंकिट ने एक्‍स पर मौजूद कंपनी हैंडल से पोस्‍ट कर ये जानकारी दी कि उसने 8 मिनट में फोन डिलिवरी कर दिया है.  

इससे पहले आईफोन 14 भी सेल कर चुका है ब्लिंकिट 
Zomato के स्‍वामित्‍व वाला ब्लिंकिट इससे पहले आई फोन 14 और आईफोन 14 प्रो को भी सेल कर चुका है. कंपनी को उस वक्‍त इसके लिए जबरदस्‍त सफलता मिल चुकी है. कंपनी ने इसकी बिक्री के लिए एप्‍पल के रिसेलर से साथ साझेदारी की है. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढ़ीढ़सा ने कहा कि हम यूनीकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी करके 10 मिनट में एप्‍पल आईफोन वितरित करने के लिए उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने कहा कि ये बड़ा ही अनूठा सहयोग है और हमें उम्‍मीद है कि इससे ग्राहकों को खुशी होगी. एप्‍पल का बेसिक आईफोन 15, 79900 रुपये चार्ज कर रहा है. iphone 15 pro Max की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.