✕

होम / बिजनेस / इस नवरत्न कंपनी को मिले 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर, शेयरों में दिखी तेजी

इस नवरत्न कंपनी को मिले 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर, शेयरों में दिखी तेजी

NBCC के शेयर गुरुवार को 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं. कंपनी के शेयरों में यह उछाल कई ऑर्डर मिलने से आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान काफी तेजी देखनो को मिल रही है. एनबीसीसी के शेयर गुरुवार को करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार करते दिखे. दरअसल, कंपनी के शेयरों में यह तेजी कई ऑर्डर मिलने की वजह से आई है. एनबीसीसी ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसे कई ऑर्डर मिले हैं. इन ऑर्डर की कुल कीमत 405 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 139.90 रुपये है. वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 56.43 रुपये है. तो आइए जानते हैं आज कंपनी के शेयर का कैसा प्रदर्शन है? 

NBCC को मिले ये 5 ऑर्डर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने बताया कि उसे 5 ऑर्डर मिले हैं. कंपनी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की प्लानिंग, डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए 151.93 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को उड़ीसा के बालासोर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी में प्लानिंग, डिजाइनिंग और डिवेलपमेंट वर्क्स के कंस्ट्रक्शन के लिए 118.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. एनबीसीसी को मयूरभंज में महाराजा श्रीराम चंद्र भंजा देव यूनिवर्सिटी में 84.75 करोड़ रुपये का काम मिला है. इसके अलावा, सरकारी कंपनी को उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डिवेलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड से 37.9 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को मुंबई में वेस्टर्न रीजनल पावर कमेटी से 11.86 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

2 साल में शेयरों में इतनी उछाल
एनबीसीसी के शेयरों में पिछले 2 साल में 240 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है. एनबीसीसी के शेयर 20 जनवरी 2023 को 25.30 रुपये पर थे. वहीं, कंपनी के शेयर 16 जनवरी 2025 को खबर लिखने तक कारोबारी सत्र के दौरान 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.36 रुपये पर पहुंच गए हैं. पिछले 4 साल में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 290 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है. पिछले एक साल में एनबीसीसी के शेयर 45 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए हैं. हालांकि, पिछले 6 महीने में नवरत्न कंपनी के शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. पिछले एक महीने में सरकारी कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं.

NBCC ने हाल में बांटे हैं बोनस शेयर
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने हाल में अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर भी बांटे हैं. कंपनी ने अक्टूबर 2024 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं. यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है. एनबीसीसी ने इससे पहले फरवरी 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

16 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

16 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago