✕

होम / बिजनेस / भारत से 50% कंपोनेंट लेने की तैयारी में है ये मोबाइल कंपनी, कारोबारियों का बढ़ेगा मुनाफा 

भारत से 50% कंपोनेंट लेने की तैयारी में है ये मोबाइल कंपनी, कारोबारियों का बढ़ेगा मुनाफा 

अगले कुछ महीनों में सरकार इलेक्‍ट्रॉनिक इक्‍यूपमेंटों के क्षेत्र में बड़ी इंसेंटिव योजना ला सकती है. ऐसे में भारत में काम करने वाली कंपनियां इसका फायदा उठाना चाहती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था में एक ओर सरकार लोकल प्रोडक्‍शन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भारत में काम करने वाली कंपनियां भी लोकल बाजार से प्रोडक्‍ट लेने की तैयारी कर रही हैं. अब तक अपने ज्‍यादातर पार्ट विदेशों से लेने वाली मोबाइल कंपनी   Xiomi ने तय किया है कि वो भारत के लोकल बाजार से नॉन सेमीकंडक्‍टर प्रोडक्‍ट लेने की अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाएगी. कंपनी का कहना है कि वो आने वाले दिनों में इसे 50 प्रतिशत तक करेगी. 

अगले 10 साल में कंपनी बनाएगी इतने फोन 
चीन की मोबाइल कंपनी Xiomi ने अगले 10 सालों में अपने लिए 350 मिलियन फोन बनाने का लक्ष्‍य रखा है. कंपनी 2023 तक 35 प्रतिशत लोकल प्रोडक्‍ट ले रही थी. ये सभी प्रोडक्‍ट नॉन सेमीकंडक्‍टर हैं. लेकिन अगले दो सालों में कंपनी इसमें और इजाफा करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2025 तक बिल ऑफ मटीरियल का 55 प्रतिशत तक लोकल तरीके से लेने की तैयारी कर रही है. बिल ऑफ मटीरियल में फोन के कंपोनेंट, पार्टस और कच्‍चा माल आदि शामिल होते हैं. इसके फोन का हर छोटे से लेकर पैक करने तक का बड़ा सामान होता है. 

ये भी पढ़ें: Air India के इस मर्जर को मिला DGCA का अप्रूवल, इस तारीख तक हो जाएगा पूरा

 लोकल बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकल बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाना अपने आप में बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है. क्‍योकि लोकल बाजार में फोन से जुड़े सभी इलेक्‍ट्रॉनिक इक्‍यूपमेंट नहीं मिलते हैं. ये किसी भी कंपनी के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण काम होता है. वहीं घरेलू वैल्‍यू एडिशन की बात की जाए तो Xiomi का 2023 में 18 प्रतिशत था. जबकि कंपनी 2025 तक इसे 22 प्रतिशत तक ले जाने की तैयारी कर रही है. 

Meity के साथ जुड़ना चाह रही है कंपनी 
माना जा रहा है कि आने वाले महीनों अगस्‍त सितंबर में सरकार इंसेटिव स्‍कीम लाने की तैयारी कर रही है. ये इंसेंटिव स्‍कीम 30,000-40,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है. ऐसे में Xiomi इस सब्सिडी को लेकर सरकार के साथ जुड़ना चाह रही है. सरकार की इलेक्‍ट्रॉनिक इक्‍यूपमेंट के लिए ये सब्सिडी योजना सरकार के 100 दिन के एजेंडे का कार्यक्रम है. कंपनी के प्रेसीडेंट मुरलीकृष्‍णन ने कहा कि कंपनी लोकल लेवल पर ज्‍यादा मैन्‍युफैक्‍चरिंग पार्टनर बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी बाहर से अपने मोबाइल के लिए जिन कंपनियों से कंपोनेंट मंगाती है उनमें Dixon Technology, Foxconn, Optiemus, और BYD शामिल हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.