होम / बिजनेस / पहले 38% रिटर्न, अब 172% डिविडेंड का ऐलान, जानें पूरी कहानी  

पहले 38% रिटर्न, अब 172% डिविडेंड का ऐलान, जानें पूरी कहानी  

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसके बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 3.5 रुपए प्रति शेयर (175%) के डिविडेंड का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक साल में करीब 38% रिटर्न देने वाली मेटल कंपनी APL Apollo Tubes अब अपने निवेशकों को अच्छा-खासा डिविडेंड भी देने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, APL Apollo Tubes ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 3.5 रुपए प्रति शेयर (175%) के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 5 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है.

AGM की मंजूरी का इंतजार
कंपनी के मुताबिक, यदि आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है, तो इसका भुगतान 12 सितंबर के बाद किया जाएगा. APL Apollo Tubes भारत में स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. इसकी उत्पादन क्षमता 26 लाख टन सालाना है. कंपनी फिलहाल 1100 से ज्यादा प्रकार के ट्यूब बना रही है. शेयर बाजार में प्रदर्शन की बात करें तो शुक्रवार को यह 1.43% की बढ़त के साथ 1,060 रुपए पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 1.94% की गिरावट भी देखने को मिली है.  

अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड 
APL Apollo Tubes के स्टॉक का 52-वीक हाई 1,146.95 रुपए पर और 52-वीक लो 741.43 रुपए है. 16 दिसबंर 2011 को 14.06 रुपए पर चल रहा यह शेयर आज 1060 पर ट्रेड कर रहा है. इस अवधि में इसने 7,439.12 फीसदी रिटर्न दिया है. यदि पिछले 5 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो 1 सितंबर 2017 को यह स्टॉक 158.50 रुपए पर था और इस अवधि में इसने 568.77% का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में इसमें 27.83% की तेजी देखने को मिली है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago