✕

होम / बिजनेस / Air India के इस मर्जर को मिला DGCA का अप्रूवल, इस तारीख तक हो जाएगा पूरा 

Air India के इस मर्जर को मिला DGCA का अप्रूवल, इस तारीख तक हो जाएगा पूरा 

एयर इंडिया-विस्‍तारा और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस-एयर एशिया के बीच होने वाला मर्जर इस साल के आखिरी तक पूरा होने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया और विस्‍तारा के मर्जर को आखिरकार अब DGCA का भी अप्रूवल मिल चुका है. इन दोनों कंपनियों के मर्जर को इससे पहले कॉम्‍पटीशन कमिशन ऑफ इंडिया से लेकर कई दूसरे अप्रूवल मिल चुके हैं. इस कड़ी में अब डीजीसीए का अप्रूवल मिलने के बाद दोनों कंपनियों के मर्जर का रास्‍ता पूरी तरह से साफ हो चुका है. एयर इंडिया पर जहां टाटा का मालिकाना हक है वहीं दूसरी ओर विस्‍तारा में सिंगापुर की एक कंपनी की बड़ी हिस्‍सेदारी है. 

DGCA के अप्रूवल का था इंतजार 
जब कभी भी दो एविएशन कंपनियों का मर्जर होता है उसमें DGCA (डॉयरेक्‍टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) के अप्रूवल की आवश्‍यकता होती है. इस कड़ी में DGCA की ओर से विस्‍तारा को एयर इंडिया में और एयर एशिया को एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में मर्जर करने की अनुमति मिल गई है. अब माना जा रहा है कि अगर सिंगापुर एयरलाइन को इंडिया में निवेश की अनुमति मिल जाती है तो इस डील को साल के आखिरी तक पूरा किया जा सकता है. अभी SIA की विस्‍तारा में 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है वहीं इस मर्जर के बाद उसकी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्‍सेदारी होगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी में हाइब्रिड कारों का रजिस्‍ट्रेशन माफ होने से मिलेगा इतना फायदा, जानिए पूरी जानकारी

एयर इंडिया सीईओ ने कही अहम बात 
DGCA की ओर से मिले इस अप्रूवल के बाद एयर इंडिया के सीईओ ने अहम बात कही. सीईओ कैंपबेल विल्‍सन ने इस मौके पर कहा कि ये टाटा समूह की एयरलाइन में विलय की दिशा में एक अहम पड़ाव है. उन्‍होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का समय से अप्रूवल देने के लिए आभार जताया. DGCA से पहले सीसीआई अपना अप्रूवल दे चुका है. सीसीआई की ओर से ये अप्रूवल पिछले साल सितंबर में मिला था. इन सभी अप्रूवल के बाद केवल डीजीसीए के अप्रूवल का इंतजार हो रहा था. अब डीजीसीए के अप्रूवल के बाद इस साल के अंत तक इन कंपनियों का मर्जर हो पाएगा. 

अब पायलटों को लेना होगा प्रशिक्षण 
इस मर्जर के बाद पायलटों को क्रासओवर प्रशिक्षण से गुजरना होगा. एयर इंडिया और विस्‍तारा जहां फुल सर्विस कैरियर के रूप में काम करेंगी वहीं दूसरी ओर एयर एशिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस बजट एयरलाइन हैं. पिछले दिनों एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में पायलटो से लेकर ग्राउंड स्‍टाफ ने कई समस्‍याओं को लेकर काम स्‍थगित कर दिया था. इसके कारण कई फ्लाइटों को स्‍थगित करना पड़ा जबकि कई कैंसिल भी हो गई थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.