होम / बिजनेस / Smart TV की सेल में इसलिए हुआ इजाफा, ये है इसकी असली वजह 

Smart TV की सेल में इसलिए हुआ इजाफा, ये है इसकी असली वजह 

स्‍ट्रीमिंग स्टिक से पुराने टीवी को स्‍मार्ट टीवी बनाने का तरीका अब बाजार में ज्‍यादा नहीं चल रहा है. वहीं दूसरी ओर बाजार में टीवी की कीमतों में भी 3 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर रोज अपडेट होती तकनीक के बीच स्‍मॉर्ट टीवी का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत में स्‍मार्ट टीवी की बिक्री का जो आंकड़ा निकलकर सामने आया है वो बताता है कि भारत में पिछले एक साल में इसमें जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन का आंकड़ा बताता है कि 32 इंच और 43 इंच का टीवी सबसे ज्‍यादा बिक रहा है. इसमें 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इस साल में अब तक 4.5 मिलियन टीवी की बिक्री हुई है. 

पहली छमाही में बढ़ोतरी की क्‍या है वजह? 
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन की रिपोर्ट बताती है कि पहली छमाही में 8 प्रतिशत का जो इजाफा हुआ है उसके पीछे कुछ वजहें जिम्‍मेदार हैं. इनमें अलग-अलग कंपनियों के द्वारा लॉन्‍च किए गए टीवी के मॉडल और पुरानी इंवेट्री का क्‍लीयर करना. यही नहीं त्‍योहारों के मौके पर आने वाली सेल में आकर्षक कीमतों पर टीवी मिलने जैसी कई वजहें जिम्‍मेदार हैं. स्‍मॉर्ट टीवी की सेल को बढ़ावा देने में ऑनलाइन ई-कॉमर्स बाजार ने बड़ी भूमिका निभाई है. आज इस बाजार में 39 प्रतिशत स्‍मॉर्ट टीवी बिक रहे हैं. अगर पिछले साल के मुकाबले देखें तो इसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.  

किन साइज के टीवी ज्‍यादा ले रहे हैं लोग? 
बाजार में पहली छमाही का रूझान बता रहा है कि सबसे ज्‍यादा टीवी 32 इंच और 43 इंच का बिक रहा है. वहीं अगर बड़े साइज की स्‍क्रीन की बिक्री की बात करें तो उसमें 55 इंच ऐसा साइज है जो सबसे ज्‍यादा लोगों की पसंद बना हुआ है. सर्वे ये भी बता रहा है कि 400$ कीमत वाले टीवी अभी भी ज्‍यादा बिक रहे हैं. इसमें सबसे ज्‍यादा 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. सर्वे ये भी बता रहा है जिस स्‍ट्रीमिंग स्टिक के जरिए लोग पुराने टीवी को स्‍मार्ट बना रहे थे अब वैसा नहीं कर रहे हैं. अब अलग-अलग कंपनियों के टीवी के दाम कम होने के कारण लोग नया खरीद रहे हैं. 

कीमतों में कमी भी है इसकी एक बड़ी वजह? 
इंटरनेशन डेटा कॉरपोरेशन की रिपोर्ट ये भी बताती है कि स्‍मॉर्ट टीवी के दामों में कमी भी सेल में बढ़ोतरी की बड़ी वजह है. पहली छमाही में टीवी की कीमतें 3 प्रतिशत कम होकर 380 $  तक आ पहुंची हैं. सभी ब्रैंड बाजार में औसत कीमत वाले टीवी ला रहे हैं. 200$ वाले टीवी बाजार में सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रहे हैं. इस रेंज के टीवी की हिस्‍सेदारी बढ़कर 26 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक जा पहुंची है. जिस टीवी में ऐप्‍स पहले से ही अपलोड होते हैं उनकी बाजार में ज्‍यादा मांग देखने को मिल रही है. 8 GB की स्‍टोरेज वाले टीवी की सेल में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.