✕

होम / बिजनेस / 100 प्रतिशत इनकम टैक्‍स बचाने का ये है तरीका, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

100 प्रतिशत इनकम टैक्‍स बचाने का ये है तरीका, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

उनके इस वीडियो को 1 हजार से ज्‍यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर 303 लोग उस पर कमेंट कर चुके हैं. इसी तरह से लगभग 4000 लोग लाइक कर चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट आने से पहले और बजट आने के बाद इस बात की चर्चा सबसे ज्‍यादा होती है कि आखिर इनकम टैक्‍स बचाने का तरीका क्‍या हो सकता है. इस संबंध में कई जानकार आपको बताते हैं कि आप ज्‍यादा से ज्‍यादा कैसे इनकम टैक्‍स बचा सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्‍स बता रहा है कि आपको 100 प्रतिशत इनकम टैक्‍स कैसे बचा सकते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पार जबर्दस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है. 

इसके लिए दी घास बेचने की सलाह 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो कर्नाटक के उडडुपी के रहने वाले ट्रैवल ब्‍लॉगर श्रीनिधि हांडा ने बनाया है. वो अपने इस वीडियो में 100 प्रतिशत इनकम टैक्‍स बचाने का फॉर्मला बताते हुए कहते हैं कि इसके लिए आपको घास उगानी होगी. इसके बाद आपको अपनी कंपनी से कहना होगा कि आप काम के बदले कोई सैलरी नहीं लेंगे बदले में कंपनी को उनसे घास खरीदनी पड़ेगी. इसके बाद घास खरीदने के एवज में उनकी सैलरी के बराबर भुगतान उन्‍हें करना होगा.

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने तीन फाइनेंस कंपनियों पर लगाया बैन, ये रही इसकी वजह

अब कैसे बचेगा इनकम टैक्‍स 
100 प्रतिशत इनकम टैक्‍स बचाने के अगले स्‍टेप में वो बताते हैं कि अगर आप किसी कंपनी को घास बेचते हैं और उससे कमाई करते हैं तो वो पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होगी. क्‍योंकि एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर में कोई टैक्‍स नहीं लगता है. इससे सरकार आपसे कोई भी टैक्‍स नहीं ले पाएगी. न तो टीडीएस और ही किसी तरह की इनवेस्‍टमेंट की परेशानी. आप आराम से अपने कमाए पैसे से आनंद ले सकते हैं. 

पोस्‍ट पर लोग कर रहे हैं कमेंट 
श्रीधर के इस वीडियो पर ट्विटर के कई यूजर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग जहां सरकार से इस लूपहोल को बंद करने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वहीं कई लोग जहां कुछ लोग इस आईडिया को बेहतर बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे सैलरीड क्‍लास की बेइजत्‍ती बता रहे हैं. इस वीडियो पर कमेंट करने से जयादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर दिया है. उनके इस वीडियो को 1 हजार से ज्‍यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर 303 लोग उस पर कमेंट कर चुके हैं. इसी तरह से लगभग 4000 लोग लाइक कर चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

17 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

18 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

19 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

12 hours ago