होम / बिजनेस / अपने पिता के लिए 1.20 लाख करोड़ ऐसे कमाएंगे अनंत अंबानी, जानते हैं कैसे 

अपने पिता के लिए 1.20 लाख करोड़ ऐसे कमाएंगे अनंत अंबानी, जानते हैं कैसे 

अनंत अंबानी कंपनी को तकनीकी घाटे को पाटने के लिए निवेश के जरिए कंपनियों का अधिग्रहण करना होगा. इसके जरिए वो कंपनी के लिए मुनाफा कमा सकते हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

एनर्जी सेक्‍टर में भले ही मौजूदा समय में तेल के दामों में कमी देखने को मिल रही हो लेकिन रिलायंस आने वाले समय में अपने कारोबार से एक बड़ा मुनाफा कमाने की तैयारी कर रही है. सिक्योरिटीज फर्म सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन की बात मानें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने नए ऊर्जा कारोबार के जरिए अगले सात साल में 10-15 अरब डॉलर (1,20,000 करोड़ रुपये) तक कमा लेगी. रिलायंस के एनर्जी सेक्‍टर की कमान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी करते हैं.

किस रोड मैप से आएगा इतना मुनाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटीज फर्म सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन की बात मानें तो कंपनी ने कहा कि वर्ष 2030 तक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सौर बाजार के 60 प्रतिशत कारोबार, बैटरी बाजार के 30 प्रतिशत कारोबार और हाइड्रोजन ऊर्जा बाजार के 20 प्रतिशत कारोबार पर कब्जा कर सकती है. वित्त वर्ष 27 तक कंपनी का फ्री कैश फ्लो 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. 2030 तक, कंपनी 10 बिलियन डॉलर और 15 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ 40 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लेगी.

आखिर इस मुनाफे को कमाने में क्‍या है चुनौती 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फर्म ने कहा कि कंपनी के पास बैलेंस शीट है लेकिन तकनीक की कमी है. फर्म ने भविष्यवाणी की कि रिलायंस भारत में क्षमता निर्माण के लिए प्रमुख कंपनियों में रणनीतिक निवेश कर सकती है. तकनीकी घाटे को पाटने के लिए अनंत अंबानी को निवेश के जरिए कंपनियों का अधिग्रहण करना होगा.  कंपनी नई ऊर्जा साझेदारी और अधिग्रहण पर पहले ही करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है.

पिछले साल कंपनी ने नए एनर्जी प्‍लान का किया था एलान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने पिछले साल जून में अपनी कंपनी के नए एनर्जी प्लान का ऐलान किया था. कंपनी की योजना 2035 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लाने की है.  मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती है कि मुकेश अंबानी ने अपनी 2020 की एजीएम में कहा था, यह हर भारतीय, हर भारतीय उद्यम और हर भारतीय उपयोगिता के लिए एक सस्ती कीमत पर पर्याप्‍त मात्रा में स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने का एक अवसर है. कंपनी इस ग्रीन एनर्जी को मुहैया कराने के लिए नई सामग्री में 75000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की भी तैयारी कर रही है. 

मुकेश अंबानी ने पिछले साल ही किया है एलान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी को 'नए ऊर्जा कारोबार का प्रमुख'  बनाया है. साथ ही आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को क्रमशः रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बागडोर सौंपी गई है. बताया जाता है कि पिछले साल उन्होंने अपना ज्यादातर समय कंपनी के जामनगर वाले बिजनेस में बिताया. वह पिछले साल नए ऊर्जा कारोबार से जुड़े थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago