✕

होम / बिजनेस / चीनी कंपनी के साथ ई-कार और ई-ट्रक लॉन्च करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

चीनी कंपनी के साथ ई-कार और ई-ट्रक लॉन्च करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

JSW ग्रुप भारतीय मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के विस्तार करने की प्लानिंग में है. ऐसे में ग्रुप ई-व्हिकल्स के प्रोडक्शन को लेकर कुछ चीनी कंपनियों से बातचीत भी कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट तेजी से बढ़त बना रहा है. चीन की कंपनियों का भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करना जारी है. इस कड़ी में एक और कंपनी जल्द जुड़ सकती है. दरअसल, JSW ग्रुप अपनी इलेक्ट्रिक वाहन क्षमता बढ़ाने के लिए चीनी कंपनियों से बातचीत कर रहा है. किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचने के बाद यह ग्रुप चीनी कंपनियों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर देगा.

खुद के ब्रैंड के तहत ई-कार और ट्रक लॉन्च की तैयारी

जेएसडब्ल्यू ग्रुप अपने खुद के ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक कार और ई-ट्रक लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है. इसके लिए यह ग्रुप Geely और BYD जैसी चीन की प्रमुख कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के लिए बातचीत कर रहा है. Geely वोल्वो कार्स की पेरेंट कंपनी है.  यह Lotus Cars की पार्ट-ऑनर कंपनी भी है. यह कंपनी इन ब्रैंडों के माध्यम से भारत में मौजूद है. वहीं, भारत के उभरते ईवी बाजार में BYD की भारतीय मार्केट में सीधी मौजूदगी है. बता दें कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के नेतृत्व में भारत का ईवी बाजार 2024 के पहले 11 महीनों में 1.87 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया. साल के अंत तक यह 2 मिलियन के आंकड़े से थोड़ा कम रह सकता है.

नए साल के लिए ये है पूरी प्लानिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सज्जन जिंदल के स्वामित्व वाला यह ग्रुप सहयोग की तलाश कर रहा है. इसमें चीन की SAIC मोटर के साथ मौजूदा जॉइंट वेंचर के अलावा एक पूर्ण मोबिलिटी कंपनी के लिए संभावित लाइसेंसिंग एग्रीमेंट या टेक्नॉलजी ट्रांसफर शामिल हो सकता है. माना जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप की यह प्लानिंग साल 2025 में पूरी हो सकती है. ग्रुप ने अपने स्वयं के ईवी ड्राइव के लिए इलेक्ट्रिक कारों और कमर्शियल व्हीकल के लिए दो-दो प्लेटफॉर्म भी चुने हैं. कारोबार को JSW ग्रीन मोबिलिटी के तहत रखे जाने की संभावना है. मौजूदा जॉइंट वेंचर, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया का जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी के साथ तालमेल होगा, लेकिन दोनों स्वतंत्र रूप से काम करेंगे.

महाराष्ट्र में निवेश की योजना

बता दें, जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार बनाने के लिए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 27,200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है. यह प्रति वर्ष 500000 इलेक्ट्रिक कारें और 100000 कमर्शियल व्हीकल बनाएगा. यह सितंबर 2024 में राज्य मंत्रिमंडल की ओर से स्वीकृत सात प्रोजेक्ट में से एक थी. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago