होम / बिजनेस / Google के Gemini की मदद करेगी ये भारतीय कंपनी, करने जा रही है ये काम

Google के Gemini की मदद करेगी ये भारतीय कंपनी, करने जा रही है ये काम

HCL ने हाल ही में अपने एआई प्‍लेटफॉर्म का विकास किया है. अब कंपनी जेमिनी की एडवांस कोडिंग का इस्‍तेमाल करते हुए जेमिनी के लिए सॉल्‍यूशन प्रोवाइड कराएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में विवादों में आया गूगल का एआई टूल जेमिनी की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ने भारत की टेक कंपनी HCL के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी में HCL गूगल क्‍लाउड के साथ मिलकर उनके 25000 इंजीनियरों को Gen AI का प्रशिक्षण देने जा रहा है. इस प्रशिक्षण से जेमिनी की कस्‍टमर केयर सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा. 

क्‍या है इसका पूरा मामला? 
 गूगल क्‍लाउड और HCL के बीच पूरे मामले को लेकर जो समझौता हुआ है उसके तहत जेमिनी को लेकर काम करने वाले 25 हजार इंजीनियरों को जेन एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण में उन्‍हें ग्राहकों की समस्‍याओं को बेहतर तरीके से सुलझाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. इस समझौते में HCLtech जेमिनी के प्‍लेटफॉर्म और प्रोडक्‍ट के लिए नए उपयोग के मामलों और क्षमताओं का विकास करेगा. यही नहीं दोनों के बीच साझेदारी में HCL जेमिनी के उपभोक्‍ताओं के लिए जेन एआई क्षमताओं को लाने को लेकर भी काम करेगा. 

HCL ने हाल ही में लॉन्‍च किया है ये प्‍लेटफॉर्म 
HCL ने हाल ही में अपना HCLटेक एआई प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया है. इस प्‍लेटफॉर्म की खास बात ये है कि ये एक पूर्व निर्मित जेन एआई प्‍लेटफॉर्म है जो विकास, टेस्टिंग और मेंटीनेंस को लेकर काम करता है. अब आने वाले दिनों में एचसीएल टेक एआई जेमिनी की उन्‍नत कोडिंग के साथ अपने प्‍लेटफॉर्म को बढ़ाएगा, जिससे इंजीनियर कोड जनरेट कर पाएंगे, समस्‍याओं को खत्‍म करते हुए डिलीवरी टाइम को कम कर पाएंगे. 

इस समझौते पर एचसीएल टेक ने आखिर क्‍या कहा 
इस समझौते को लेकर एचसीएलटेक ने कहा कि वह अपने क्लाउड नेटिव लैब्स और एआई लैब्स से बनी इंडस्‍ट्री सॉल्‍यूशन  के पोर्टफोलियो को मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए जेमिनी मॉडल का भी उपयोग करेगा, जो क्लाइंट इनोवेशन में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं. इन्‍हें एआई के विशेषज्ञों और इंजीनियरों द्वारा संचालित किया जाता है. दोनों कंपनियों की प्रयोगशालाओं को Google क्‍लाउड के बुनियादी ढांचे पर जेन एआई परियोजनाओं को बेहतर दायरे, प्रबंधन और परिष्कृत करने में सक्षम बनाएंगी. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आपके पास भी है रुपये क्रेडिट कार्ड, तो जारी हो चुके हैं तीन नए नियम
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago