होम / बिजनेस / इस राज्‍य में 2000 करोड़ का निवेश करेगी P&G, मिलेंगी सैकड़ों नौकरियां  

इस राज्‍य में 2000 करोड़ का निवेश करेगी P&G, मिलेंगी सैकड़ों नौकरियां  

P&G गुजरात में पर्सनल हेल्‍थकेयर से जुड़े सामानों को बनाने की निर्माण योजना बना रही है. इस एक्‍सपोर्ट हाउस से हजारों नौकरियों के पैदा होने की भी संभावना है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

महंगाई और युद्ध के साइड इफेक्‍ट से जूझती दुनिया के बीच भारत में निवेश की परिस्थितियां पैदा हो रही हैं. प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया जिसे देश में P&G के नाम से जाना जाता है वो गुजरात में एक नई पर्सनल हेल्‍थकेयर प्रोडक्‍ट के मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेंटर को स्‍थापित करने जा रही है. कंपनी इस केन्‍द्र के निर्माण पर 2000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. कंपनी इसे एक निर्यात केन्‍द्र के तौर पर भी विकसित करने की योजना बना रही है. कंपनी के इस केन्‍द्र के शुरू होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है. 

किन प्रोडक्‍ट का यहां होगा निर्माण 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया (P&G) गुजरात में जिस प्‍लांट को स्‍थापित करने जा रही है उसमें कंपनी की योजना अपने कई मशहूर प्रोडक्‍ट को मैन्‍यूफैक्‍चर करने की है. ये कंपनी का नौवां केन्‍द्र होगा. यहां कंपनी एरियल, जिलेट, हेड एंड शोल्डर, ओरल-बी, पैम्पर्स, पैंटीन, टाइड, विक्स और व्हिस्पर जैसे लोकप्रिय सामानों का निर्माण करेगा. कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि साणंद में 50,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला नया संयंत्र ऐसे उत्पादों का उत्पादन करेगा जो पी एंड जी के ग्‍लोबल हेल्‍थकेयर सर्विस पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं, यहां विशेष रूप से पाचन से जुड़े प्रोडक्‍ट का निर्माण किया जाएगा. यह सुविधा अगले कुछ वर्षों में चालू हो जाएगी और वैश्विक स्तर पर पी एंड जी के लिए एक निर्यात केंद्र बनने के लिए तैयार है, क्योंकि यहीं से पी एंड जी दुनिया के कई हिस्‍सों में प्रोडक्‍ट भेजने की तैयारी कर रहा है. 

सीएम के साथ की इस निवेश की घोषणा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस निवेश से साणंद के इलाके में  इससे सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने में भी मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा. पीएंडजी इंडिया (P&G) के सीईओ एलवी वैद्यनाथन ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक के बाद इस नए निवेश की घोषणा की. माना जा रहा है कि यह सुविधा भारत में पी एंड जी के मौजूदा विनिर्माण पदचिह्न को बढ़ाएगी और पिछले वर्ष किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा भारतीय एफएमसीजी क्षेत्र में दूसरा बड़ा निवेश है.

कैसी तकनीक का होगा इसमें इस्‍तेमाल 
P&G की इस नई यूनिट में नई इकाई पाचन कल्याण क्षेत्र में बेहतर उत्पाद बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करेगी और इसे इंडस्‍ट्री 4.0 की आधुनिक अवधारणा के आधार पर पूरी तरह से ऑटोमैटेड टेक्‍नोलॉजी से लैस किया जाएगा. इस प्‍लांट की ये  अवधारणा नवीनतम विज़न सिस्टम सहित भविष्य की तकनीक को ध्‍यान में रखकर बनाया जा रहा है. यहां बनने वाले सामान की क्‍वॉलिटी जांच से लेकर सामग्री की आवाजाही के लिए रोबोटिक उपकरण और ऑपरेटर कॉकपिट जैसी तकनीक का इस्‍तेमाल किया जाएगा. कंपनी ने कहा, निवेश की यह योजना एक गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के माध्यम से बनाई जा रही है और इसका भारत में पी एंड जी समूह की किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
इससे पहले सितंबर में, वैश्विक खाद्य और पेय समूह नेस्ले ने देश में अपने मुख्य व्यवसाय में तेजी लाने और नए विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अगले साढ़े तीन वर्षों में भारत में ₹5,000 करोड़ का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago