होम / बिजनेस / क्या होली पर Made In India दे पाया Made In China को मात?

क्या होली पर Made in India दे पाया Made in China को मात?

CAIT का कहना है कि इस साल होली से जुड़े उत्पादों की बिक्री बीते साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रंगों के त्योहार होली (Holi) पर इस बार चीनी 'रंग' नहीं चढ़ा है. बाजारों में देसी उत्पादों की जबरदस्त डिमांड है. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का कहना है कि देश में इस बार चाइनीज कलर और पिचकारियों की जगह देश में बने उत्पादों की मांग अधिक है. वहीं, बाजारों में भी अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है. कोरोना के खौफ से निकल चुके लोग पिछले सालों की कमी को इस बार पूरा करना चाहते हैं. उनके इस उत्साह के चलते कारोबारियों को भी 'अच्छे दिनों' की आस है. 

25% अधिक रहेगा कारोबार 
इस साल होली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन रहा है. महाराष्ट्र सहित देश के कुछ हिस्सों में जहां Holi आज 7 मार्च को खेली जा रही है. वहीं, बाकी जगहों पर होली 8 मार्च को होगी. होली को लेकर कुछ दिन पहले से ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी थी. ग्राहकों की भीड़ देखकर देशभर के ट्रेडर्स काफी उत्साहित हैं. उनका अनुमान है कि इस होली कारोबार बीते साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक रहने वाला है. 

पहले होता था बड़ा आयात
मीडिया रिपोर्ट्स में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के हवाले से बताया गया है कि इस साल होली से जुड़े उत्पादों की बिक्री बीते साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है. अकेले दिल्ली में 1,500 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. कारोबारियों का कहना है कि हर साल करीब 10,000 करोड़ का माल होली के लिए आयात होता था, जो इस बार न के बराबर रहा है. यानी इस बार होली पर चीनी रंग नहीं चढ़ पाया है.

बायकॉट का असर  
खंडेलवाल का कहना है कि चीन के सामान के बहिष्कार की मांग का असर होली पर भी दिखाई दे रहा है. लोग केवल भारत में ही बने हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे आदि की खरीदारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक लगभग हर फेस्टिवल में चीनी उत्पादों की काफी ज्यादा डिमांड रहती थी, लेकिन गलवान हिंसा के बाद से इसमें कमी देखने को मिली है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago