✕

होम / बिजनेस / ये सरकारी कंपनी दे सकती है डिविडेंट, 1 साल में निवेशकों को दिया 80 प्रतिशत प्रॉफिट

ये सरकारी कंपनी दे सकती है डिविडेंट, 1 साल में निवेशकों को दिया 80 प्रतिशत प्रॉफिट

गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GFSC) 21 मई 2024 को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग में तिमाही नतीजों के अलावा डिविडेंट की घोषणा कर सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GFSC) जल्द ही अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर सकती है. अगले महीने कंपनी के बोर्ड एक मीटिंग होने वाली है, जिसमें तिमाही नतीजों के अलावा डिविडेंट की घोषणा भी हो सकती है. आपको बता दें, बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.29 फीसदी गिरकर 222.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ. वहीं  इस कंपनी का मार्केट कैप 8,872.10 करोड़ रुपये है. तो चलिए आपको बताते हैं ये कंपनी अपने निवेशकों को कितना मालामाल कर चुकी है. 

कंपनी ने क्या कहा?
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल ने बताया है कि 21 मई 2024 को उनकी एक बैठक होगी. इसमें ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट पर विचार और उसे अप्रुव करने पर चर्चा होगी. इसके साथ ही वह वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की घोषणा करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 12 महीने में कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के इक्विटी डिविडेंड का ऐलान किया है. 222.65 रुपये के मौजूदा शेयर मूल्य पर कंपनी का डिविडेंड यील्ड 4.49 प्रतिशत है. 

निवेशकों को मिला इतना रिटर्न
आपको बता दें, इस कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 322.45 रुपये और 52 वीक लो लेवल 122.20 रुपये है. पिछले 1 महीने कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. पिछले 6 महीने में इसने निवेशकों को 17 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. हालांकि इस साल कंपनी के शेयर में 19 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. बावजूद इसके कंपनी अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 80 प्रतिशत मुनाफा दे चुकी है. वहीं, पिछले 4 सालों में कंपनी निवेशकों को 416 प्रतिशत तक का रिटर्न देकर खूब मालामाल कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें-अगले कई वर्षों में 6.5 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत: IMF

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

17 seconds ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

44 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

4 hours ago

बड़ी खबरें

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

17 seconds ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

44 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago