✕

होम / बिजनेस / इस विदेशी फर्म को Byju's में निवेश करना पड़ा भारी, हुआ 40 हजार करोड़ का नुकसान

इस विदेशी फर्म को Byju's में निवेश करना पड़ा भारी, हुआ 40 हजार करोड़ का नुकसान

प्रोसस ने बायजूज में निवेश कोरोना महामारी से पहले 2019 में शुरू किया था. उस वक्त बायजूज दुनिया का सबसे चमकता स्टार्टअप था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर प्रोसस (Prosus)  को बायजूज (Byju's) में निवेश करना बहुत भारी पड़ा है. दरअसल, प्रोसस इनवेस्टमेंट फर्म ने अपनी वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि उसे बायजूज में निवेश पर करीब 40 हजार करोड़ रुपये (49.3 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है. फर्म के पास बायजूज की वित्तीय स्थिति देनदारियों और भविष्य के नजरिए के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. ऐसे में फर्म ने अब एक बड़ा फैसला लिया है. तो आइए आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं. 

वैल्यूएशन किया जीरो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीदरलैंड की इन्वेस्टमेंट फर्म प्रोसस ने एजुटेक स्टार्टअप बायजूज में अपनी 9.6 प्रतिशत हिस्सेदारी की पूरी कीमत बट्टे खाते में डाल दी है. इसका मतलब है कि प्रोसस ने मान लिया है कि बायजूज में उसका पूरा निवेश डूब गया और उसे वहां से अब कोई फायदा नहीं होने वाला. यह शायद पहली बार है, जब किसी बड़े निवेशक ने टेक स्टार्टअप में अपने इतने बड़े इन्वेस्टमेंट को बट्टे खाते में डाला हो. प्रोसस ने बायजूज की वैल्यूएशन शून्य (Zero) आंकी है. उसने अपनी वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि उसे बायजूज में निवेश पर करीब 40 हजार करोड़ रुपये (49.3 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है. आपको बता दें, फाइनेंशियल फर्म HSBC ने भी बायजूज की वैल्यूएशन जीरो कर दी थी. 

कोरोना काल से पहले किया था निवेश
प्रोसस ने बायजूज में निवेश कोरोना महामारी से पहले 2019 में शुरू किया था. उस वक्त बायजूज स्टार्टअप दुनिया का सबसे चमकता सितारा थी. यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन चुकी बायजूज के बारे में लोगों का मानना था कि कोरोना महामारी के दौर में इसका कारोबार काफी बढ़ने वाला है, क्योंकि उस वक्त लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू थीं, ऐसे में ऑनलाइन स्टडी पर जोर दिया जा रहा था. 

इसे भी पढ़ें-इस ब्रिटिश बाइक की भारत में दोबारा होने जा रही एंट्री, Royal Enfield से होगी टक्कर

ऐसे खराब हुई बायजूज की स्थिति
कोरोनाकाल खत्म होने के बाद बायजूज के लिए चीजें काफी खराब हो गईं और उसका कारोबार पटरी से उतर गया. उसने अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को भी खरीद लिया, चाहे वे सफल थी या फिर नाकाम, उसका फोकस ऑनलाइन एजुकेशन पर अधिक था, लेकिन स्टूडेंट्स ने फिजिकल क्लासेज को ज्यादा महत्व दिया. फिर बायजूज के मैनेजमेंट और शेयरहोल्डर्स के बीच तनाव बढ़ने लगा. खुद प्रोसस ने कई मामलों में नाराजगी जताई थी. 

44 हजार करोड़ किए थे निवेश
प्रोसेस ने 2019 से अलग-अलग चरण में बायजूज में करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था. कंपनी ने जानकारी दी है कि बायजूज का वैल्यूएशन शून्य करने और निवेश को बट्टे में डालने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. उन्हें बायजूज की वित्तीय स्थिति और देनदारियों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. उन्हें यह भी नहीं पता कि कंपनी की भविष्य की योजना क्या है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें