होम / बिजनेस / मंदी की आहट...पर फेस्टिवल सीजन में गुलजार रहेंगे बाजार, 30% ज्यादा होगी खरीदारी!

मंदी की आहट...पर फेस्टिवल सीजन में गुलजार रहेंगे बाजार, 30% ज्यादा होगी खरीदारी!

खासतौर पर होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो, रियल एस्टेट और ज्वेलरी जैसे सेक्टर में ज्यादा खरीदारी की आस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां मंदी की आहट सुनाई दे रही है, वहीं इस बार त्योहारों के मौसम में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि अगले ढाई महीने में अच्छा-खासा कारोबार हो सकता है. खासतौर पर होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो, रियल एस्टेट और ज्वेलरी जैसे सेक्टर में पिछले साल की तुलना में 30% ज्यादा खरीदारी की आस है. 

प्रीमियम प्रोडक्ट की भी आस
होम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनियों का अनुमान है कि इस बार प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री में भी उछाल देखने को मिल सकता है. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल बाजार में रौनक न के बराबर थी. कंपनियों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था. अब जब देश कोरोना की पाबंदियों से बाहर निकल आया है, तो ऐसे में बाजार के भी गुलजार होने की उम्मीद है.  

वाहनों की बिक्री बढ़ी
कोरोना का खौफ कम होते ही वाहनों की बिक्री बढ़ी है. डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में कारों की बिक्री 2019 से करीब 19% अधिक है, जिसके आने वाले महीनों में और बढ़ने की उम्मीद है. इसी तरह, रियल एस्टेट सेक्टर में भी बहार की उम्मीद है. 2022 की पहली छमाही में पिछले साल की तुलना में करीब 50 से 60% मकान ज्यादा बिके. इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग भी बढ़ी है. यह सिलसिला त्योहारी मौसम में भी बना रह सकता है.

इन सेक्टर्स को भी उम्मीद
इस बार ज्वेलरी बाजार में भी पिछले साल से ज्यादा खरीदारी की उम्मीद है. दरअसल, जून तिमाही में सोने का आयात 34% बढ़ा है. सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे चल रही हैं. ऐसे में इ क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को लगता है कि त्योहारी सीजन में ग्रोथ 40 से 50 प्रतिशत रह सकती है. इसी तरह, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल सेक्टर में भी तेजी की उम्मीद है. इसके अलावा, अच्चे मानसून के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है.   

9 दिनों में 90 करों की डिलीवरी
आगरा स्थित कार डीलरशिप 'प्रेम Kia' के मालिक गौरव बंसल का कहना है कि इस बार फेस्टिवल सीजन में कारों की अच्छी डिमांड बनी रहने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि अगले 9 दिनों में 90 गाड़ियों की डिलीवरी देनी है, ये सभी Kia Motors की हैं. इसके अलावा, रेनॉल्ट की कारों की बुकिंग भी काफी हो रही है. गौरव के मुताबिक, नवरात्रि के दिनों में 70 से 80 गाड़ियों की डिलीवरी हो सकती है. दिपावली के मौके पर भी अच्छी मांग बनी रह सकती है. उन्होंने आगे बताया कि ऑटो सेक्टर में 30% से ज़्यादा का उछाल देखा जा रहा है, सबसे ज्यादा डिमांड SUV की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

12 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

13 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

13 hours ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

16 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

17 hours ago


बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

12 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

12 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

13 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

13 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

15 hours ago