होम / बिजनेस / 2025 में अपना IPO लेकर आ सकती है ये नामी कंपनी…ये है तैयारी

2025 में अपना IPO लेकर आ सकती है ये नामी कंपनी…ये है तैयारी

दरअसल आरबीआई के नियमों के अनुसार उससे रजिस्‍टर्ड होने वाली कंपनी को तीन साल में अपना आईपीओ लाना होता है. टाटा की ये कंपनी हाल ही में रजिस्‍टर्ड हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह की कंपनी टाटा कैपिटल दो साल बाद बाजार में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. कंपनी 2025 में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है, उससे पहले कंपनी अपने बोर्ड के विस्‍तार से लेकर कई कंपनियों को इसमें मर्ज करने की तैयारी कर रही है. दरअसल कंपनी की नजर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की तरह अपने आईपीओ को लाने पर लगी हुई है. कंपनी इस पर काम कर रही है और माना जा रहा है वर्ष 2024 में इस पर काम शुरू हो सकता है. 

तीन साल में लिस्टिंग जरूरी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपर लेयर की एनबीएफसी कंपनियों को आरबीआई से नोटिफाई होने के बाद तीन साल के भीतर लिस्‍ट होना जरूरी होता है. टाटा कैपिटल और इसकी पेरेंट कंपनी टाटा संस 14 सितंबर 2023 को नोटिफाई हुई थी. ऐसे में 2026 तक कंपनियों को लिस्‍ट होना होगा. ये नियम ऊपर की 16 एनबीएफसी पर लागू होता है. टाटा ग्रुप की पेरेंट कंपनी टाटा संस भी जल्‍द ही लिस्‍ट हो सकती है. पिछले हफ्ते आरबीआई से अपर लेयर में लिस्‍ट होने के बाद कंपनी को सितंबर 2025 तक लिस्‍ट होना होगा. 14 सितंबर को आरबीआई की ओर से 15 एनबीएफसी कंपनियों की सूची जारी की गई थी. इस सूची में टाटा संस और टाटा कैपिटल को ऊपरी लेयर में जगह मिली थी. आरबीआई ने इस सूची को चार वर्गों में बांटा था. 

क्‍या बोले टाटा कैपिटल के एमडी? 
टाटा कैपिटल के प्रबंध निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि हम आरबीआई दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे. इससे पहले 8 अगस्‍त को भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने टाटा कलीनटेक कैपिटल और टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के टाटा कैपिटल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी थी. टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज और टाटा क्‍लीनटेक कैपिटल लिमिटेड आरबीआई पंजीकृत और गैर पंजीकृत संस्‍थाएं हैं. टाटा की ओर से जो प्रपोज्‍ड विलय होना है उसमें टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज और टाटा क्‍लीनटेक कैपिटल लिमिटेड का टाटा कैपिटल लिमिटेड में विलय होना है. 

क्‍या करती है टाटा कैपिटल लिमिटेड? 
टाटा कैपिटल लिमिटेड आरबीआई से रजिस्‍टर्ड एक नॉन डिपॉजिट लेने वाली निवेश कंपनी है. जो अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में होल्डिंग रखती है. ये कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज में कई तरह के प्रोडक्‍ट और सर्विसेज मुहैया कराती है.इसका बाजार में अच्‍छा शेयर है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.