होम / बिजनेस / इस EV स्‍टार्टअप ने आखिर कैसे जुटाए 335 करोड़ रुपये, जानते हैं कौन इसका फंडर?

इस EV स्‍टार्टअप ने आखिर कैसे जुटाए 335 करोड़ रुपये, जानते हैं कौन इसका फंडर?

कंपनी ने मार्च 2021 से अपना फंडिंग जुटाने का सफर शुरू किया था जो तब से लेकर अब तक 561 करोड़ रुपये से ज्‍यादा तक जा चुका है. जबकि कंपनी अगले राउंड के लिए अभी से उत्‍साहित है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्‍ट्रॉनिक व्‍हीकल के क्षेत्र में काम करने वाली स्‍टार्टअप कंपनी रिवर ने अपनी बी राउंड की फंडिंग में 335 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया है. कंपनी ने ये पैसा यामाहा मोटर्स के नेतृत्‍व में जुटाए हैं. इस राउंड की फंडिंग में अल फुतैम ऑटोमैटिव, लोअरकार्बन कैपिटल, टोयोटा वेंचर्स और मनिव मोबिलिटी जैसी कंपनियों शामिल हैं जिन्‍होंने फंडिंग में भाग लिया है. 
यहां करेगी फंड का इस्‍तेमाल 
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वो बी सीरिज की इस फंडिंग से जुटाई गई राशि के माध्‍यम से रिवर के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने में मदद करेगी और इसका उपयोग भविष्‍य में ईवी श्रृंखला के स्‍कूटरों की रिसर्च एंड एनालिसिस के लिए करेगी. कंपनी ने 2030 तक इस श्रेणी में एक ब्रैंड बनने का सपना देखा है वो उसे पूरा करने की ओर आगे बढ़ रही है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
कंपनी के सीईओ अ‍रविंद मणि ने कहा कि 2030 को लेकर देखे गए हमारे सपने को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगा. उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने सपना देखा है कि 2030 तक उसे दुनिया भर का ग्‍लोबल यूटिलिटी लाइफस्‍टाइल ब्रैंड बने. उन्‍होंने कहा कि हमने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पिछले हमने रिसर्च एंड इनोवेशन को बड़ा आधार बनाया है और आगे भी हम उस पर निवेश करते रहेंगे. कंपनी ने 2023 में इंडी नामक अपना पहला प्रोडक्‍ट बेचना शुरू किया था. इंडी कंपनी का वो प्रोडक्‍ट है जिसे उसने अपने बैंगलुरु वाले सेंटर में ही डेवलप किया है. इसे बेंगलुरु से बाहर डिजाइन किया गया है. 

अब तक जुटा चुकी है इतने करोड़ की फंडिंग 
शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के द्वारा अलग-अलग राउंड में जुटाई गई फंडिंग की जानकारी लें तो अब तक 565 करोड़ रुपये कंपनी जुटा चुकी है. कंपनी ने मार्च 2021 से फंडिंग जुटाना शुरु किया था. अल फुतैम ऑटोमेटिव के सीईओ पॉल विलिस ने कहा कि हम कई अंतराष्‍र्ट्रीय बाजारों में इंडी के लिए मजबूत संभावनाएं देख रहे हैं. हम भारत के अंदर और बाहर दोनों जगह कंपनी के डेवलपमेंट के लिए तेजी से काम करते रहेंगे. हम अगले फेज को लेकर अभी से उत्‍साहित हैं. 

ये भी पढ़ें : आप बड़ी कंपनी हो या छोटी, हर देशवासी को सेफ्टी और भरोसा देना पड़ेगा: राजीव चंद्रशेखर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago