होम / बिजनेस / कर्मचारियों को $700 मिलियन का नकद भुगतान कर रही है ये ई-कॉमर्स कंपनी 

कर्मचारियों को $700 मिलियन का नकद भुगतान कर रही है ये ई-कॉमर्स कंपनी 

PhonePe से अलग होने के बाद Flipkart ने अपने कर्मचारियों को मुआवजे के रूप में नकद भुगतान की शुरुआत की है.  कंपनी ने 700 मिलियन से ज्‍यादा के भुगतान की कार्रवाई को शुरू कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के ई-कॉमर्स सेक्‍टर की बड़ी कंपनी Flipkart अपने कर्मचारियों को ESOP के तहत एक बड़े पेमेंट का भुगतान करने जा रही है. ये पेमेंट के मामले में किसी भी स्‍टार्टअप के द्वारा दिया जाने वाला सबसे ज्‍यादा पेमेंट है. Flipkart ने PhonePe से अलग होने के बाद अपने कर्मचारियों को मुआवजे के रूप में $700 मिलियन का नकद भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो भारतीय स्टार्टअप के इतिहास में सबसे बड़ा एकमुश्त नकद भुगतान है. Flipkart के निदेशक मंडल ने फोनपे (Phone Pe) से व्यवसाय को पूरी तरह से अलग करने की घोषणा की थी जिसके बाद उन्‍होंने दिसंबर 2022 तक अपनी पूरी शेयरधारिता बेचने का भी ऐलान किया था. 

वायरल हो रहा है कंपनी के CEO का एक मेल 
इस संबंध में Flipkart के सीईओ कल्‍याण कृष्‍णमूर्ति का एक इंटरनल मेल भी वायरल हो रहा है, जिसमें कई अहम बातें कही गई हैं. इसमें उन्‍होंने कहा है कि कंपनी और बोर्ड इस बात पर राजी हुए हैं कि Flipkart के शेयर्स के लिए नया शेयर प्राइस 165.83 डॉलर होगा. इसमें फोन पे (Phone Pe) की वैल्‍यू शामिल नहीं है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि Flipkart के शेयरों में फोन पे (Phone Pe) की वैल्‍यू के अनुपात में वन टाइम कैश का भुगतान किया जा रहा है. कंपनी का बोर्ड हर स्‍टॉक के लिए योग्‍य कर्मचारियों को 43.67 डॉलर का भुगतान करेगा. 

अलग होने के बाद Phone Pe ने जुटाया कितना फंड 
Flipkart से अलग होने के बाद PhonePe प्राथमिक पूंजी के रूप में अब तक $850 मिलियन डॉलर जुटाने में कामयाब रही है. इसके आने वाले समय में $1 बिलियन तक पहुंचने की उम्‍मीद है. हालांकि Flipkart ने मुआवजे के लिए पात्र कर्मचारियों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछली रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि पूर्व Flipkart और मिंत्रा कर्मचारियों सहित 24,000 से अधिक कर्मचारियों को नकद भुगतान से लाभ होगा. 

कई और कंपनियों ने की है बायबैक की घोषणा 
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 25 स्टार्टअप ने 2022 में $200 मिलियन के ईएसओपी (Employee Stock Ownership Plan) बायबैक की घोषणा की है, जबकि 2021 में ईएसओपी बायबैक $440 मिलियन था. Flipkart में 2021 में सबसे ज्‍यादा $80.5 मिलियन का ईएसओपी बायबैक देखने को मिला था. 

ये कंपनियां भी कर चुकी हैं बायबैक की घोषणा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में, केवल विंज़ो (Winzo), , ट्रेडेंस (Tredence) और सनस्टोन (Sunstone) ने अपने कर्मचारियों के स्टॉक बायबैक कार्यक्रमों की घोषणा की थी जिनकी कुल राशि लगभग $35 मिलियन थी. Flipkart का यह नवीनतम बायबैक अनिश्चित मूल्यांकन और दुर्लभ बड़े पैमाने पर ईएसओपी बायबैक के बीच सकारात्मक खबर लेकर आया है. ईएसओपी के मामले में अग्रणी और सबसे सफल स्टार्टअप में से एक के रूप में, Flipkart की पहल से हजारों कर्मचारियों को लाभ होता दिख रहा है. हालाँकि Flipkart का ये कदम दूसरे यूनिकॉर्न के लिए भी एक सबक की तरह है कि वो अपने कर्मचारियों की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए उनके हित का ध्‍यान रखें.

क्‍या होता है ESOP
ESOP (Employee Stock Ownership Plan) एक तरह का सिस्‍टम होता है जिसमें कंपनी बड़ी सैलेरी न देने की बजाए, कर्मचारी को स्‍टॉक के रूप में कुछ हिस्‍सा दे देती है. दरअसल किसी भी स्‍टार्टअप के लिए मैनेजमेंट के लोगों को मोटी सैलरी देना संभव नहीं होता है. ऐसे में स्‍टार्टअप उन्‍हें कंपनी में कुछ हिस्‍सेदारी दे देते हैं. इससे कर्मचारी कंपनी के साथ ज्‍यादा दिल लगाकर काम करते हैं. उन्‍हें लगता है कि अगर कंपनी ग्रो करेगी तो उनकी हिस्‍सेदारी भी बढ़ेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago