होम / बिजनेस / ट्रेड यूनियनों की ये डिमांड अमीरों की बढ़ा सकती है परेशानी, जानते हैं क्‍या है ये?

ट्रेड यूनियनों की ये डिमांड अमीरों की बढ़ा सकती है परेशानी, जानते हैं क्‍या है ये?

अमीरों पर वेल्‍थ टैक्‍स का विचार पहली बार तब सामने आया है जब इस बार लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से अमीरों से पैसा लेकर गरीबों में दिए जाने की बात भी सामने आई थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 जुलाई के आखिरी हफ्ते में आने जा रहे बजट को लेकर इन दिनों वित्‍त मंत्री सभी स्‍टेकहोल्‍डरों से मुलाकात कर रही हैं. अब तक वो किसानों से लेकर कई उद्योगों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर चुकी हैं. इसी कड़ी में वित्‍त मंत्री से सभी ट्रेड यूनियनों ने भी मुलाकात की है. लेकिन ट्रेड यूनियनों ने जो मांगे वित्‍त मंत्री के सामने रखी हैं अगर वो उन्‍हें मानती हैं तो अमीरों के पसीना आ सकता है. ट्रेड यूनियनों ने अमीरों पर टैक्‍स बढ़ाने की मांग की है और आठवां वेतन आयोग लागू करने सहित कई और मांगों को रखा है. 

आखिर क्‍या है ट्रेड यूनियनों की मांग? 
जिन ट्रेड यूनियनों ने वित्‍त मंत्री से मुलाकात की उनमें भारतीय मजदूर संघ, AITUC CITUI, NTUC, और AIUTUC सहित 12 ट्रेड यूनियनों के नेता शामिल रहे. वित्‍त मंत्री को 10 ट्रेड यूनियनों ने अपना प्रस्‍ताव दिया है जिसमें उन्‍होंने कई मांगों को रखा है. इन सभी ट्रेड यूनियनों ने सोमवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी. वित्‍त मंत्री 22 जुलाई को बजट पेश करने जा रही हैं तो ऐसे में इन दिनों वो सभी संगठनों से बातचीत कर उनकी बजट से उम्‍मीदों को लेकर बात कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Hero की बाइक लेने की कर रहे हैं तैयारी, कंपनी करने जा रही है दामों में इजाफा

आखिर क्‍या है मजदूर संगठनों की मांग? 
मजदूर संगठनों का कहना है कि अमीरों पर वेल्‍थ टैक्‍स लगाया जाना चाहिए. मजदूर संगठनों का कहना है कि देश में इस वक्‍त कोई 10 प्रतिशत सुपर रिच अमीर रहते हैं, उन 10 प्रतिशत सुपर रिच लोगों पर 2 प्रतिशत वेल्‍थ टैक्‍स लगना चाहिए. उनसे लिया गया ये 2 प्रतिशत पैसा गरीबों से जुड़ी योजनाओं में लगना चाहिए. मजदूर संगठनों का कहना है कि ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को फिर से बहाल किया जाना चाहिए. मीटिंग में शामिल लोगों ने अपनी बात बताते हुए कहा कि लेबर रिफार्म्‍स को लेकर अगर सरकार कुछ भी करती है तो उस पर पहले इंडियन लेबर कांफ्रेंस की मीटिंग बुलाई जानी चाहिए. ये मीटिंग 2015 से अब तक नहीं हुई है. ट्रेड यूनियनों ने ये भी कहा है कि जॉब बढ़ाने के लिए नए पदों का सृजन किया जाना चाहिए. मनरेगा का मिनिमम वेज भी बढ़ाया जाना चाहिए.

PSU का निजीकरण बंद होना चाहिए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्‍त मंत्री के साथ आयोजित हुई इस मीटिंग में AIUTUC के ऑल इंडिया सेक्रेट्री रमेश पाराशर ने बताया कि आठवां वेतन आयोग बनाया जाना चाहिए. PSU का निजीकरण बंद करने के साथ, अग्निवीर स्‍कीम को बंद किया जाना चाहिए और महंगाई कंट्रोल करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए. ट्रेड यूनियनों की कई मांगों में एक मांग ये भी थी कि आम आदमी के इस्‍तेमाल की चीजों पर टैक्‍स को घटाया जाना चाहिए. वहीं वित्‍त मंत्रालय ने पीएम विश्‍वकर्मा, जन सुरक्षा और मुद्रा योजना की समीक्षा के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बैठक बुलाई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

12 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago