✕

होम / बिजनेस / ये डेयरी ब्रैंड 20000 करोड़ के आईपीओ को लाने की कर रहा है तैयारी, एक्‍सपेंशन की है तैयारी

ये डेयरी ब्रैंड 20000 करोड़ के आईपीओ को लाने की कर रहा है तैयारी, एक्‍सपेंशन की है तैयारी

इस कंपनी को खड़े करने वाले टी सतीश कुमार एक स्‍कूल ड्रापआउट हैं. आज वो इस कंपनी को अपनी पत्‍नी और सीईओ के रत्‍नम के साथ चला रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डेयरी ब्रैंड में अगर देखा जाए तो अमूल और मदर डेयरी ऐसे ब्रैंड हैं जिनकी बादशाहत काफी लंबे समय से बनी हुई है. उन्‍हें आज तक चुनौती मिल नहीं पाई है. लेकिन अब एक और डेयरी प्रोडक्‍ट के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी मिल्‍की मिस्‍ट 20 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ को लाने की तैयारी कर रहा है. इस आईपीओ के जरिए बाजार में लिस्‍ट होने के साथ अमूल को चुनौती देने के लिए विस्‍तार करने की तैयारी हो रही है. 

पिछले साल कंपनी का वैल्‍यूएशन रहा है 6000 करोड़ रुपये 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वेस्‍ट्रब्रिज से फंडिंग जुटाने को लेकर बातचीत कर रही थी लेकिन उसके फेल होने के बाद ये जानकारी निकलकर सामने आई है. इस फंडिंग राउंड से पहले जब कंपनी का वैल्‍यूएशन हुआ था उस वक्‍त कंपनी की वैल्‍यू 6000 करोड़ रुपये रही थी. जबकि जानकारों का कहना है कि लेकिन कंपनी जो आईपीओ ला रही है वो 20000 करोड़ रुपये का हो सकता है. कंपनी आने वाले दिनों में अपने प्रोडक्‍ट की रेंज में इजाफा कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Nazara Technology की इन कंपनियों को मिला 1120 करोड़ का टैक्‍स नोटिस, ये है इसकी वजह?

कॉलेज ड्रापआउट ने की थी कंपनी की शुरुआत 
कंपनी की शुरुआत टी सतीश कुमार ने 1985 में की थी. उन्‍होंने इस कंपनी की शुरुआत स्‍कूल छोड़ने के बाद की थी. कंपनी तमिलनाडु का एक बड़ा मिल्‍क ब्रैंड है. इरोड स्थित कंपनी का संचालन सतीश कुमार के साथ उनकी पत्‍नी अनीता सतीश कुमार और सीईओ के. रत्‍नम द्वारा किया जाता है.  के. रत्‍नम अमूल के एमडी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि वो बाजार से पैसा जुटाने का इरादा नहीं रखते हैं बल्कि इसकी जगह आईपीओ लाने का रास्‍ता अपनाएंगे.

आईपीओ की ये हो रही है तैयारी 
मिल्‍की मिस्‍ट में आईपीओ लाने को लेकर अग्रेसिव तरीके से तैयारियां चल रही हैं. कंपनी कोटक, एचडीएफसी, नुवामा, 360 वन, और एक्सिस जैसे निवेश और मर्चेंट बैंकरों से बात कर रही है ताकि हालात का जायजा लिया जा सके, सार्वजनिक हुआ जा सके. जानकारों का ये भी कहना है कि मिल्‍की मिस्‍ट इससे पहले दो बार बाजार से पूंजी जुटाने की तैयारी कर चुकी है. पहले दो मौकों पर स्‍पार्क कैपिटल ने हाल ही में वेदा ने उसे सलाह दी थी. दरअसल कंपनी पहले तैयारी तो करती है लेकिन बाद जल्‍दी हार मान लेती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

23 hours ago