होम / बिजनेस / M कैप में मारुति सुजुकी से आगे निकली उसकी ये कम्‍पटीटर कंपनी, मंगलवार को हुई मालामाल

M कैप में मारुति सुजुकी से आगे निकली उसकी ये कम्‍पटीटर कंपनी, मंगलवार को हुई मालामाल

2023 में इस कंपनी के शेयर में 100 प्रतशित का इजाफा देखने को मिला है. जनवरी में जहां कंपनी का शेयर 390 रुपये पर था वहीं इस साल जनवरी में इसका शेयर 850 से ज्‍यादा जा चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार इन दिनों जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उसमें कब कौन किससे आगे निकल जाए ये कहा नहीं जा सकता है. सोमवार को जहां अंबानी अडानी से बाजार से करोड़ों कमाए तो वहीं मंगलवार को टाटा मोटर्स ने ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की अपनी कॉम्‍पटीटर कंपनी मारुति सुजुकी को पीछे कर दिया. मंगलवार को टाटा मोटर्स का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया. टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार को 886 तक जाने के बाद 859.25 रुपये पर बंद हुआ. 

कितना रहा टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 
टाटा मोटर्स के शेयर की स्थिति को देखें तो मंगलवार को टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स डीवीआर शेयर का ज्‍वॉइंट रूप से मार्केट कैप 314635.06 करोड़ रुपये रहा जबकि मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 313058.50 करोड़ रुपये रहा. दरअसल टाटा मोटर्स डीवीआर डिफरेंशियल वोटिंग वाले शेयर हैं. इन्‍हें डिफ्रेंशियल वोटिंग और डिविडेंड राइट्स के साथ जारी करने की अनुमति होती है. 

टाटा मोटर्स के शेयर में हुआ इतना इजाफा 
टाटा मोटर्स के शेयर्स में 2023 में 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 2023 जनवरी में कंपनी के शेयर की कीमत 390 रुपये थी जो दिसंबर में 802.60 रुपये और अब जनवरी में 864 रुपये पर पहुंच गई है. बाजार के कई एक्‍सपर्ट इस शेयर को लेकर बेहद सकारात्‍मक हैं. कंपनी के जेएलआर सेगमेंट में पैसेंजर कारों की अच्‍छी सेल हो रही है जिसका असर उसके नतीजों पर पड़ रहा है. आने वाले साल को लेकर भी एक्‍सपर्ट इस शेयर को लेकर सकारात्‍मक रवैया दिखा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारत उत्‍सर्जन कम करने के लिए लाखों ईवी बसें ला रहा है. उसमें टाटा की बड़ी भूमिका देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: कम नहीं हो रही हैं इस विमान कंपनी की परेशानियां, अब DGCA ने शुरू की जांच
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago