✕

होम / बिजनेस / Google Map का इस्‍तेमाल नहीं करेगी ये कंपनी, 100 करोड़ रुपये की होगी बचत

Google Map का इस्‍तेमाल नहीं करेगी ये कंपनी, 100 करोड़ रुपये की होगी बचत

कंपनी पहले जहां माइक्रोसॉफ्ट Azure को छोड़ चुकी है वहीं अब कंपनी ने Google Maps को भी अलविदा कह दिया है. यही नहीं कंपनी इस साल के अंत में आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कॉस्‍ट कटिंग में जुटी सभी कंपनियां अलग-अलग तरीकों से पैसे बचाने की कोशिश कर रही हैं. कोई कर्मचारियों को निकाल रहे हैं तो कोई तकनीक के जरिए पैसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब OLA Cab ने Google Map का इस्‍तेमाल करना बंद कर दिया है. कंपनी के इस प्रयास से उसे सालाना 100 करोड़ रुपये की बचत होने जा रही है. कंपनी के इस कदम को लेकर सीईओ भाविष अग्रवाल ने बेहद अहम बताया है. अब कंपनी अपना मैप इस्‍तेमाल करेगी. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल? 
इस मौके पर अपनी बात कहते हुए सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि, पिछले महीने Azure से बाहर निकलने के बाद, अब हम Google Map से पूरी तरह बाहर निकल गए हैं. हम इस पर प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन हमने इस महीने अपने घरेलू ओला मैप्स पर पूरी तरह से स्विच करके इसे शून्य कर दिया है! अग्रवाल ने कहा, अपना ओला ऐप जांचें और जरूरत पड़ने पर अपडेट करें. उन्‍होंने कहा कि कंपनी अभी ओला मैप्‍स के लिए स्‍ट्रीट व्‍यू, न्‍यूरल रेडिएंस फील्‍ड, इनडोर इमेज, 3 डी मैप्‍स, जैसी सुविधाओं का विकास कर रही है. 

ये भी पढ़ें: NEET UG की काउंसिलिंग हुई स्‍थगित, फिर गर्माई सियासत

पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट Azzure से निकल चुकी है बाहर 
ऐसा नहीं है कि OLA Maps ने Google Maps जैसी पहली किसी सर्विस को छोड़ा हो इससे पहले कंपनी माइक्रोसॉफ्ट Azzure को भी अलविदा कर चुकी है. कंपनी अपना काम माइक्रोसॉफ्ट Azzure को छोड़कर Krutrim पर शिफ्ट कर चुकी है. कंपनी ने मई में जब इस सेवा को छोड़ा था उस वक्‍त सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा था कि एज्‍योर (Azzure) के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने और एक सप्ताह के भीतर अपने सभी परिचालन को क्रुट्रिम (krutrim) में स्थानांतरित करने के कंपनी के फैसले की घोषणा की थी. क्रुट्रिम एआई के लॉन्च पर, ओला ग्रुप ने क्लाउड सेवाओं और मैपिंग समाधानों की पेशकश करने की योजना का भी खुलासा किया.

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है ओला 
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता ओला इलेक्ट्रिक इस साल के अंत में अपना पहला आईपीओ (Initial Public Offer) लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी को अपने इस आईपीओ के लिए सेबी से भी अनुमति मिल चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीओ का सही समय मौजूदा प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगा. जून 2024 में, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को मंजूरी दे दी, जिसमें ₹ 5,500 करोड़ का प्राथमिक निर्गम और ₹ 1,750 करोड़ की द्वितीयक बिक्री शामिल है. यह मंजूरी ओला इलेक्ट्रिक को बाजार नियामक से ऐसी मंजूरी पाने वाला पहला ईवी स्टार्टअप बनाती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.