✕

होम / बिजनेस / Godrej Industries में हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, SEBI के इस फॉर्मूले का होगा इस्तेमाल

Godrej Industries में हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, SEBI के इस फॉर्मूले का होगा इस्तेमाल

बीएसई के नोटिस के अनुसार आदि-नादिर गोदरेज फैमिली RKN Enterprises का हिस्सा खरीदने के लिए सेबी के प्राइसिंग फॉर्मूले को अपनाएंगे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदि-नादिर गोदरेज फैमिली गोदरेज इंडस्ट्रीज में ब्लॉक डील के जरिए 12.65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. ये खरीद फैमिली सेटलमेंट की शर्तों के तहत हो रही है. आदि-नादिर गोदरेज फैमिली ये हिस्सेदारी RKN Enterprises  से खरीद रहे हैं. इस खरीद के साथ आदि-नादिर गोदरेज की गोदरेज इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी. RKN Enterprises का मालिकाना हक रिशद नेरोजी के पास है और गोदरेज इंडस्ट्रीज में उनके 12.65 फीसदी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 3858 करोड़ रुपये का है. 

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में जानकारी दी

बीएसई के नोटिस के अनुसार आदि-नादिर गोदरेज फैमिली आरकेएनल एंटरप्राइजेस का हिस्सा खरीदने के लिए सेबी के प्राइसिंग फॉर्मूले को अपनाएंगे. इस साल मई में ही गोदरेज फैमिली ने एलान किया था कि वो आपसी सहमति के साथ एक समझौता कर रहे हैं जिसमें आदि-नादिर फैमिली और जमशेद- स्मिता फैमिली एक दूसरे की कंपनियों में कोई हिस्सेदारी नहीं रखेंगे और अपनी अपनी कंपनियों में दूसरे पक्ष की हिस्सेदारी को खरीदेंगे. आदि-नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर नियत्रंण रखेंगे. वहीं दूसरा पक्ष अनलिस्टेड गोदरेज कारोबार और Boyce पर नियंत्रण रखेगा.

2 मई को सेटलमेंट की घोषणा की थी

इस साल 2 मई को गोदरेज फैमिली ने एक सौहार्दपूर्ण सेटलमेंट की घोषणा की थी. जिसके तहत आदि-नादिर और जमशेद-स्मिता परिवारों ने एक-दूसरे की कंपनियों में जीरो कंसीडरेशन के साथ एक-दूसरे की हिस्सेदारी खरीद ली थी. आदि एंड नादिर गोदरेज ग्रुप के पास गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंट्रोल है. जबकि, जमशेद गोदरेज फैमिली के पास अन-लिस्टेड गोदरेज और बॉयस मैन्युफैक्चरिंग का कंट्रोल है.

20.84% शेयर्स का अधिग्रहण करेगी आदि-नादिर फैमिली

प्लान के अनुसार, आदि-नादिर फैमिली, जमशेद-स्मिता फैमिली से गोदरेज इंडस्ट्रीज में एडिशनल 20.84% शेयर्स का अधिग्रहण करेगी. कुछ प्रमोटर्स अनामुडी रियल एस्टेट्स LLP से रिटायर होंगे, जिसके पास गोदरेज इंडस्ट्रीज के 0.57% शेयर्स हैं. इसके साथ ही आदि-नादिर फैमिली अपनी मौजूदा शेयरहोल्डिंग के साथ गोदरेज इंडस्ट्रीज में 52.01% हिस्सेदारी की मालिक होगी. गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज-लिस्टेड एंटिटीज की होल्डिंग कंपनी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

31 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

53 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

31 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

53 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago