होम / बिजनेस / इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगस्‍त तक ज्‍वॉइन करो ऑफिस नहीं तो छोड़ो नौकरी 

इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगस्‍त तक ज्‍वॉइन करो ऑफिस नहीं तो छोड़ो नौकरी 

इससे पहले कंपनी के सीईओ कह चुके हैं कि जो लोग आन साइट काम नहीं कर रहे हैं उनके लिए प्रमोशन मुश्किल होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना के बाद वर्क फ्राम होम का कल्‍चर ऐसा शुरू हुआ कि अब कर्मचारी ऑफिस आना ही नहीं चाह रहे हैं. कभी इंफोसिस की ओर से अपने कर्मचारियों को मेल लिखा जाता है तो अब इस कड़ी में आईबीएम की ओर से अपने कर्मचारियों को सख्‍त मेल लिख दिया गया है. कंपनी ने रिमोट लोकेशन में काम करने वाले अपने कर्मचारियों से कहा है कि या तो वो अपने नजदीकी ऑफिस में ज्‍वॉइन करें या रिजाइन (इस्‍तीफा) दे दें. 

आईबीएम (IBM) की ओर से क्‍या कहा गया? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IBM (International Business Machines) ने अपने उन सभी मैनेजरों को नोटिस जारी किया है जो अभी भी रिमोट इलाकों से काम कर रहे हैं. कंपनी ने अपने इस नोटिस में कहा है कि या तो वो अपने नजदीकी ऑफिस में ज्‍वॉइन करें अन्‍यथा वो नौकरी छोड़ दें. कंपनी के इस नोटिस में कहा गया है कि अमेरिका में काम करने वाले जो मैनेजर किसी रिमोट इलाके में काम कर रहे हैं या तो वो अपने नजदीकी ऑफिस में तीन दिन ज्‍वॉइन करें या कंपनी के किसी क्‍लाइंट के ऑफिस में काम करें. 

सिर्फ इन लोगों को मिलेगी छूट 
कंपनी के मेमो में कहा गया है कि मेडिकल मुद्दे और सैन्‍य सेवा जैसे क्षेत्रों को छोड़कर इस मेमो का पालन सभी को करना होगा. कंपनी ने ये भी स्‍पष्‍ट तौर पर कह दिया है कि जिनके वहां आने जाने की सुविधा नहीं है उन्‍हें अगस्‍त की शुरुआत तक आईबीएम ऑफिस के पास शिफ्ट होना होगा. सबसे खास बात ये है कि जो लोग पास के ऑफिस या क्‍लाइंट के ऑफिस को ज्‍वॉइन करें उनकी अटेंडेंस के लिए बैज इन डेटा का इस्‍तेमाल किया जाएगा. उन्‍हें इसे अपने मैनेजरों और एचआर के साथ साझा करना होगा. कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि जो किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं है वो नौकरी छोड़ सकता है. 

कंपनी के प्रवक्‍ता ने कही ये बात 
इस पूरे मामले को लेकर कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा कि कंपनी एक ऐसा वातावरण प्रदान करने पर केन्द्रित है जिसमें आमने-सामने बैठकर कार्य को पूरा किया जा रहा है. कंपनी अपने कर्मचारियेां को एक लचीला वातावरण भी मुहैया कराना चाहती है. प्रवक्‍ता ने ये भी कहा है कि हम उसी के अनुरूप यूएस में लोगों के प्रबंधकों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन रहने के लिए कह रहे हैं. इससे पहले कंपनी के सीईओ कह चुके हैं कि जो लोग आन साइट काम नहीं कर रहे हैं उनके लिए प्रमोशन मुश्किल होगा. 

ये भी पढ़ें: Epac IPO ने किया निराश, इश्‍यू प्राइस के मुकाबले इतने पर हुआ लिस्‍ट
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago