✕

होम / बिजनेस / भारत दिखने लगा मंदी का असर, इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा!

भारत दिखने लगा मंदी का असर, इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा!

देश की सबसे बड़ी हीरा निर्माता कंपनी किरण जेम्स ने अपने 50 हजार कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात के सूरत में देश की सबसे बड़ी हीरा निर्माता कंपनी किरण जेम्स ने अपने 50 हजार कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है. कंपनी ने सभी कर्मचारियों को 17 से 27 अगस्त तक छुट्टी पर भेजा है. इस दौरान कंपनी सभी कर्मचारियों को सैलरी भी देगी. कंपनी ने यह फैसला हीरों की गिरती हुई डिमांड को कंट्रोल करने के लिए किया है. कंपनी ने कहा कि हीरा उद्योग बुरे दौर से गुजर रहा है और बाजार में पॉलिश किए गए हीरों की मांग भी घट गई है.

कंपनी ने दिया मंदी का हवाला 

किरण जेम्स कंपनी (Kiran Gems Company) की वेबसाइट के अनुसार, वह दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल डायमंड मैन्युफैक्चरर है. कंपनी के चेयरमैन वल्लभभाई लखानी ने कहा कि कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा जा रहा है. हम सभी को इसके लिए सैलरी देंगे. हालांकि, इसमें मामूली कटौती की जाएगी. हमें डायमंड सेक्टर में मंदी के चलते यह फैसला लेना पड़ा है. इस आर्थिक सुस्ती ने हमें परेशान किया हुआ है. रफ डायमंड की सप्लाई में कमी आ रही है. साथ ही पॉलिश्ड डायमंड की एक्सपोर्ट डिमांड भी कम हुई है.

घटती डिमांड से कंपनियां परेशान

वल्लभभाई लखानी ने कहा कि घटती डिमांड के चलते डायमंड सेक्टर की अन्य कंपनियों पर भी इसका बुरा असर हो रहा है. हालांकि, फिलहाल उन्होंने चुप्पी साधी हुई है. मगर, हम सभी को इस सच्चाई के बारे में बताना चाहते थे इसलिए यह फैसला लेना पड़ा. एक साथ अपने कर्मचारियों को छुट्टी देकर हम अपने काम को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे. फिलहाल इस आर्थिक मंदी के सही कारणों के बारे में ठीक तरह से कुछ भी नहीं बताया जा सकता है.

दो साल में कम हुआ कारोबार

सूरत डायमंड एसोसिएशन के प्रेजिडेंट जगदीश खुंट ने बताया कि दुनिया की कुल डायमंड डिमांड का 90 फीसदी हिस्सा सूरत में ही प्रोसेस किया जाता है. किरण जेम्स जैसी बड़ी कंपनी ने पहली बार इस तरह से छुट्टी देने का कड़ा कदम उठाया है. पॉलिश्ड डायमंड का 95 फीसदी हिस्सा एक्सपोर्ट होता है. रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के चलते इसे नुकसान हुआ है. सूरत में डायमंड इंडस्ट्री ने लगभग 10 लाख लोगों को जॉब दिए हैं. मगर, हमारा टर्नओवर 2 साल में 2.25 लाख करोड़ रुपये से घटकर अब 1.50 लाख करोड़ रुपये ही रह गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago