होम / बिजनेस / मोमोज बेचने वाली इस कंपनी ने जुटाई 400 करोड़ की फंडिंग, इतने स्‍टोर खोलने का है लक्ष्‍य

मोमोज बेचने वाली इस कंपनी ने जुटाई 400 करोड़ की फंडिंग, इतने स्‍टोर खोलने का है लक्ष्‍य

Wow Momoj अपनी चेन को पूरे देशभर में फैलाना चाहती है. कंपनी के पास मौजूदा समय में 25 शहरो में 630 शाखाएं हैं जबकि वो इस नेटवर्क को 1500 स्‍टोर तक लेकर जाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड सेक्‍टर में वैसे तो कई कंपनियां काम कर रही हैं लेकिन wow Momoj एक ऐसा नाम है जिसने पिछले कुछ सालों में मेट्रो सिटी में अपना बेहतर विस्‍तार किया है. कंपनी ने आगे बढ़ने की दिशा में अब डी राउंड की सरिज फंडिंग में 410 करोड़ रुपये जुटाए हैं. फंडिंग के इस राउंड में सॉवरेन वेल्थ फंड Khazanah Nasional Berhad और OAKS Asset Management जैसी कंपनियां शामिल हैं. यही बड़ी निवेशक बनकर सामने आई हैं. 

किस कंपनी ने कितना किया निवेश? 
Wow Momoj में सीरिज डी में जिन कंपनियों ने निवेश किया है उनमें सॉवरेन वेल्थ फंड Khazanah Nasional Berhad सबसे बड़ी निवेशक बनकर सामने आई है. कंपनी ने Wow Momoj में 350 करोड़ रुपये लगाए हैं जबकि OAKS Asset Management कंपनी ने 60 करोड़ रुपये का निवेश किया है. 

कंपनी यहां करेगी पैसे का इस्‍तेमाल 
Wow Momoj इस निवेश के साथ आने वाले समय में इस पैसे को कंपनी से जुड़े कई कामों में लगाने जा रही है. कंपनी का कहना है कि वो अपनी चेन का विस्‍तार करने में इसका सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल करेगा. कंपनी आने वाले समय में 100 शहरों में 1500 स्‍टोर खोलने की तैयारी कर रही है. इसके अतिरिक्‍त कंपनी आने वाले समय में इस पैसे को रिसर्च एंड डेवलपमेंट में भी लगाने की तैयारी कर रही है, जिससे कंपनी के बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सके. कंपनी के को-फाउंडर सीई सागर दरयानी ने कहा कि किसी भी फाउंडर के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती है कि वो अपने शुरुआती निवेशकों को आंशिक तौर पर एग्जिट दे सके. 

कंपनी यहां तक ले जाना चाहती है अपना नेटवर्क 
Wow Momoj अपनी चेन को पूरे देशभर में फैलाना चाहती है. कंपनी के पास मौजूदा समय में 25 शहरो में 630 शाखाएं हैं जबकि वो इस नेटवर्क को 1500 स्‍टोर तक लेकर जाना चाहती है. कंपनी के फाउंडर का कहना है कि वो आने वाले समय में अपने फूड सिस्‍टम में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी भी कर रही है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि Khazanah ने भारत में कई और स्‍टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है. 

ये भी पढ़ें: अब Google से फिर आई बड़े Layoff की खबर, इस वजह से निकाल रही है कंपनी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

19 hours ago