✕

होम / बिजनेस / पहली बार LIC से आगे निकल गई ये कंपनी, SBI Life ने पॉलिसीज से कमाए 3,416 करोड़ रुपये

पहली बार LIC से आगे निकल गई ये कंपनी, SBI Life ने पॉलिसीज से कमाए 3,416 करोड़ रुपये

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में एलआईसी को पछाड़ दिया है. कंपनी ने नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से 3,416 करोड़ रुपये जुटाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार के स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पहली बार एक निजी इंश्योरेंस कंपनी से पिछड़ गई है. दरअसल, इस बार लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. पहली बार एलआईसी को निजी कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में पीछे छोड़ दिया है. दिसंबर में इस कंपनी का प्रीमियम एलआईसी से ज्यादा रहा है. एसबीआई लाइफ ने नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से 3,416 करोड़ रुपये जुटाए, जो दिसंबर 2023 की तुलना में 16.7 प्रतिशत अधिक है.

एलआईसी का कलेक्शन भी घटा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंश्योरेंस सेगमेंट में एलआईसी का कलेक्शन पिछले साल के 3,111 करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत कम होकर 2,628 करोड़ रुपये रह गया. एलआईसी का दिसंबर में प्रीमियम पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत गिरावट के साथ 22,981 करोड़ रुपये रह गया है. सबसे बड़ी गिरावट ग्रुप सिंगल प्रीमियम पॉलिसीज से आई, जो पिछले साल के 17,601 करोड़ रुपये से घटकर 8,191 करोड़ रुपये रह गई. इसके बावजूद एलआईसी ने दिसंबर 2024 में 13,523 करोड़ रुपये के कुल नए व्यवसाय प्रीमियम के साथ सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी बढ़त बनाए रखी, जोकि 30,218 करोड़ रुपये के इंडस्ट्री प्रीमियम का 44 प्रतिशत है.

बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी
एसबीआई लाइफ की प्रीमियम में बढ़ोतरी दिसंबर में भी जारी रही. बीते महीने यह 15 प्रतिशत बढ़कर 5,307 करोड़ रुपये हो गई. इस महीने के लिए इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गई. अप्रैल से दिसंबर तक, एसबीआई लाइफ ने 9.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो एचडीएफसी लाइफ के 8.2 प्रतिशत और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के 5.5 प्रतिशत से ज्यादा है. दिसंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2024 के लिए पूरी लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रीमियम में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. अप्रैल-दिसंबर की अवधि के लिए एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 57.4 प्रतिशत रही, जो पिछले साल के 58.8% से थोड़ी कम है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago