होम / बिजनेस / देश की ये कंपनी दे रही है अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

देश की ये कंपनी दे रही है अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले सीईओ का सालाना वेतन 82 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. वो बीते तीन दशक से आईटी सेक्‍टर में काम कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेतन हमेशा से ही सभी नौकरीपेशा लोगों की पसंदीदा चर्चा का विषय रहता है, सिर्फ चर्चा का ही नहीं बल्कि हर नौकरीपेशा एक अच्‍छे वेतन की चाहत की उम्‍मीद भी रखता है. लेकिन जब कभी भी बात सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले की होती है तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन शख्‍स है जो सबसे ज्‍यादा वेतन पा रहा है. यही नहीं कई लोग ये जानने में भी दिलचस्‍पी रखते हैं कि आखिर वो कौन सी कंपनी है जो अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन देती है. 

ये कंपनी दे रही है सबसे ज्‍यादा वेतन 
आईटी सेक्‍टर में ज्‍यादा वेतन देने वाली तो कई कंपनियां हैं लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन देती हैं. सबसे ज्‍यादा वेतन देने वाली कंपनियों में शामिल है नामी टेक कंपनी विप्रो(Wipro). विप्रो अपने सीईओं को सबसे ज्‍यादा वेतन दे रही है. Wipro अपने विदेशी CEO को 82 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का वेतन दे रही है. इसी कड़ी में दूसरे नंबर पर शामिल है आईटी कंपनी इंफोसिस(Infosys). इंफोसिस अपने सीईओ सलिल पारेख को 54.45 करोड़ रुपये का वेतन देती है. इसी तरह एचसीएल अपने सीईओ 24.8 करोड़ रुपये का वेतन देती है.

तीन दशक से ज्‍यादा का है अनुभव 
विप्रो के मौजूदा सीईओ थिएरी डेलापोर्ट बीते तीन दशक से इस इंडस्‍ट्री से जुड़े हुए हैं. विप्रो का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 93400 करोड़ है. वित्‍त वर्ष 2023 में उनकी सालाना सैलरी 82 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रही है. सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले डेलापोर्ट विप्रो को ज्‍वॉइन करने से पहले फ्रांस की आईटी कंपनी कैपजेमिनी में चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी का पद संभाल रहे थे. उन्‍हें जुलाई 2020 में विप्रो की कमान मिली. 

कहां से हुई है डेलापोट की पढ़ाई? 
सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले सीईओ थिएरी डेलापोर्ट की पढ़ाई फ्रांस की पब्लिक यूनिवर्सिटी साइंसेस से हुई है. उन्‍होंने इकोनॉमी एंड फाइनेंस में स्‍नातक की पढ़ाई की है. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में आर्थर एंडरसन एंड कंपनी से की. उन्‍होंने इस कंपनी में एक्‍सटर्नल ऑडिटर के पद से काम करना शुरू किया. इस कंपनी में तीन साल तक कुशलता से काम करने के बाद उन्‍होंने कैपजेमिनी को ज्‍वॉइन कर लिया. वहां 25 सालों तक काम करने के बाद उन्‍होंने विप्रो ज्‍वॉइन कर ली.  

ये भी पढ़ें:अब दुनिया के इस देश के स्‍टॉक एक्‍सचेंज से आगे निकलने को तैयार भारत, इतना होगा वैल्‍यूएशन
  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

17 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago