✕

होम / बिजनेस / डी-लिस्टिंग के लिए जोर लगा रही अनिल अंबानी की ये कंपनी, पिछले एक साल बंद है ट्रेडिंग

डी-लिस्टिंग के लिए जोर लगा रही अनिल अंबानी की ये कंपनी, पिछले एक साल बंद है ट्रेडिंग

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Capital की ट्रेडिंग पिछले साल से बंद है. डी-लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फिर से रिलायंस कैपिटल के शेयरों में ट्रेडिंग करना संभव हो सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्थिक संकटों से जूझ रही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (RCAP) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. दरअसल, कंपनी ने समाधान प्रक्रिया के तहत अपने शेयरों की डी-लिस्टिंग के लिए शेयर बाजारों से संपर्क किया है. रिलायंस कैपिटल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने निगरानी समिति की मंजूरी के अनुसार कंपनी के इक्विटी शेयरों की डी-लिस्टिंग के लिए बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) को आवेदन किया है. इसके अलावा, कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की डी-लिस्टिंग के लिए बीएसई से भी संपर्क किया है. 

रिलायंस कैपिटल के समाधान के लिए IIHL ने लगाई इतनी बोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस कैपिटल बिक्री की प्रक्रिया से गुजर रही है. रिलायंस कैपिटल के समाधान के लिए हिंदूजा समूह के इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने 9,650 करोड़ रुपये की बोली लगाई और सफल दावेदार भी रही. बाद में इस कंपनी ने रिलायंस कैपिटल के दिवाला समाधान प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो बोली की राशि से अधिक था. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने 27 फरवरी, 2024 को IIHL की समाधान योजना को मंजूरी दे दी और लेनदेन पूरा करने की समय सीमा 31 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी.

IIHL चेयरमैन ने कहा
पिछले साल दिसंबर के महीने में IIHL के चेयरमैन अशोक पी हिंदुजा ने कहा- रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया से संबंधित अधिकांश स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. प्रशासक और सीओसी की ओर से कुछ प्रक्रियाएं पूरी होनी बाकी हैं. उम्मीद है कि ये सभी अगले चार से छह सप्ताह में पूरी हो जाएंगी और जनवरी के अंत तक यह कंपनी हिंदुजा समूह के अधीन आ जाएगी. बता दें, रिलायंस कैपिटल की ट्रेडिंग पिछले साल से बंद है. रिलायंस कैपिटल के शेयर की आखिरी कीमत 11.79 रुपये थी. डी-लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फिर से रिलायंस कैपिटल के शेयरों में ट्रेडिंग करना संभव हो सकेगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago