✕

होम / बिजनेस / नया मुकाम हासिल करने जा रही है अडानी ग्रुप की ये कंपनी, पहली बार सेंसेक्स में मिलेगी जगह

नया मुकाम हासिल करने जा रही है अडानी ग्रुप की ये कंपनी, पहली बार सेंसेक्स में मिलेगी जगह

अडानी ग्रुप की यह पहली कंपनी होगी, जो सेंसेक्स में शामिल होगी. 24 जून को आईटी कंपनी विप्रो सेंसेक्स से बाहर हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अडानी ग्रुप की किसी कंपनी को पहली बार सेंसेक्स में एंट्री मिली है. 24 जून को सेंसेक्स में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स विप्रो की जगह लेगी. इसका कारण है कि समय-समय पर 30 स्टॉक्स वाले बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में बदलाव होता रहता है. इसी के तहत इंडेक्स में अडानी पोर्ट्स की एंट्री हो रही है.

सेंसेक्स में शामिल होगा Adani Ports

Adani Ports के शेयर 24 जून से बीएसई सेंसेक्स पर कारोबार करेंगे. अडाणी ग्रुप की कंपनी विप्रो की जगह लेगी. समय-समय पर 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में बदलाव किया जाता है. इसी के तहत अडाणी पोर्ट को सेंसेक्स में शामिल और विप्रो को बाहर किया जा रहा है. अडाणी ग्रुप की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स पहली कंपनी है जिसे सेंसेक्स में शामिल किया जा रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 में अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स दोनों ही शामिल हैं.

Adani Ports 6 महीने में 45% चढ़ा, विप्रो केवल 14%

Adani Ports के शेयर शुक्रवार को करीब आधा फीसदी चढ़कर 1480 रुपए पर कारोबार किया. बीते 6 महीने में शेयर ने 45% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं एक साल में शेयर के दाम करीब दोगुने हो चुके हैं. 749 रुपए से चढ़कर ये शेयर 1480 रुपए पर पहुंच गया है. विप्रो के शेयर आज 1% से ज्यादा की तेजी के साथ 495 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. बीते 6 महीने में शेयर ने केवल 14% रिटर्न दिया है, वहीं एक साल में शेयर के 28% से ज्यादा बढ़ चुके हैं. 385 रुपए से चढ़कर ये शेयर 495 रुपए पर पहुंच गया है.

देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है सेंसेक्स

सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स है, जो देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है. सेंसेक्स का कैलकुलेशन फ्री-फ्लोट कैपेटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है. समय-समय पर सेंसेक्स के शेयरों में बदलाव होता रहता है. इसके लिए हर छह महीने पर रिव्यू होता है और फिर उसके आधार पर फैसला होता है.

देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है अडाणी पोर्ट्स

अडाणी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है. इसके 13 पोर्ट और टर्मिनल देश की पोर्ट कैपेसिटी का करीब 24% का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसकी कैपेसिटी 580 MMTPA है. पहले इसका नाम गुजरात अडाणी पोर्ट लिमिटेड (GAPL) था. अडाणी पोर्ट्स ने 2 मई को फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट, यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 76.87% बढ़कर ₹2,014.77 करोड़ रहा था. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹1,139.07 करोड़ रहा था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें