✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप की इस कंपनी को मिला SEBI का नोटिस, जानिए क्या है मामला?

अडानी ग्रुप की इस कंपनी को मिला SEBI का नोटिस, जानिए क्या है मामला?

कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की टिप्पणी में विवरण दिए बिना कहा कि वह नियामकीय और वैधानिक अधिकारियों को प्रासंगिक जानकारी/ स्पष्टीकरण देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप की पावर ट्रांसमिशन एनर्जी कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) पर बड़ी गाज गिरी है. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अडानी की कंपनी को नोटिस जारी किया है. कंपनी पर आरोप है कि उसने कुछ इन्वेस्टर्स को गलत तरीके से पब्लिक शेयरहोल्डर्स के तौर पर कैटेगराइज किया है. अडानी एनर्जी ग्रुप के बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने मंगलवार को कहा कि उसे सेबी से एक नोटिस मिला है. इसमें कुछ इन्वेस्टर्स को गलत तरीके से पब्लिक शेयरहोल्डर्स के तौर पर दिखाने का आरोप लगाया गया है.

नोटिस का जवाब देगी कंपनी

AESL ने कहा कि चालू तिमाही के दौरान कुछ पार्टियों की शेयरहोल्डिंग को पब्लिक शेयरहोल्डिंग के तौर पर गलत तरीके से दिखाने पर सेबी से एक कारण बताओ नोटिस (SCN) मिला है. कंपनी ने इस मामले पर कहा कि वो समय-समय पर जानकारी, रिस्पॉन्स, डॉक्यूमेंट्स और/या क्लेरिफिकेशन देकर रेगुलेटरी और सरकारी अथॉरिटीज को जवाब देगी. कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों ने नोट्स में डिटेल्स दिए बिना कहा कि वह रेगुलेटरी और सरकारी अधिकारियों को इस मामले से जुड़ी जानकारी और सफाई देगी. ग्रुप के लिए राहत की खबर यह है कि रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को सेबी से कोई नया नोटिस नहीं मिला है.

सेबी का नियम

सेबी के लिस्टिंग रूल्स के मुताबिक, लिस्टेड कंपनी में कम से कम 25 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक इन्वेस्टर्स के पास होनी चाहिए. अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सात को 31 मार्च को पूरी हुई तिमाही में रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के कथित उल्लंघन और लिस्टिंग रूल्स का पालन न करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिला था.

इन कंपनियों को भी गया था सेबी का नोटिस

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, रीन्यूएबल एनर्जी फर्म अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने मई में कहा था कि सेबी ने ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के कंट्रोल वाली पैरेंट कंपनी या होल्डिंग कंपनी, पोर्ट कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और कमोडिटी कंपनी अडानी विल्मर को नोटिस भेजे हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

10 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago