होम / बिजनेस / Adani समूह की इस कंपनी ने खरीदी अपनी ही दो कंपनियां, जानते हैं कितने में हुई डील? 

Adani समूह की इस कंपनी ने खरीदी अपनी ही दो कंपनियां, जानते हैं कितने में हुई डील? 

अभी ये डील पूरी नहीं हुई है. इस डील को कुल 540 करोड़ रुपये में किया गया है, जिसमें पहली कंपनी को 190 करोड़ में और दूसरी कंपनी को 350 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह की पॉवर सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी अडानी पॉवर ने बताया है कि उसने समूह की ही दो सब्सिडियरी कंपनियों में अपनी 100 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को बेच दिया है. लेकिन जानते हैं कि इन दो कंपनियों को खरीदा किसने है, इन्‍हें अडानी समूह की ही एक कंपनी ने खरीद लिया है. ये पूरी डील 540 करोड़ रुपये में हुई है. 

एक्‍सचेंज को दी गई है जानकारी 
स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, अडानी समूह की कंपनी अडानीकॉनेक्‍स प्राइवेट लिमिटेड ने जिन दो कंपनियों को खरीदा है उनमें एविसेडा इंफ्रा पार्क और इनोवेंट बिल्‍डवेल प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. अडानीकॉनेक्‍स प्राइवेट लिमिटेड ने एविसेडा को 190 करोड़ रुपये में खरीदा है जबकि इनोवेंट को 350 करोड़ रुपये में खरीदी है. ये डील कुल 540 करोड़ रुपये में हुई है. 

क्‍या करती है खरीदने वाली कंपनी अडानीकॉनेक्‍स? 
अडानीकानेक्‍स अडानी एंटरप्राइजेस की प्रमोटर समूह की कंपनी है. ये कंपनी डेटा सेंटर बनाने से लेकर उन्‍हें प्रबंधित करने का काम करती है. ये कंपनी डेटा सेंटर से जुड़े संबंधित काम करती है. इस कंपनी की EGDECONNEX के साथ 50:50 प्रतिशत के अनुपात में मिलकर काम करती है. दोनों कंपनियों के बीच अभी ये डील पूरी नहीं हुई है. अभी लेन-देन की प्रक्रिया की जा रही है. फाइलिंग में बताया गया है कि ये डील 31 मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी. अडानी पॉवर लिमिटेड बीएसई पर गुरुवार 22.85 रुपये या 4.40 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 542.50 रुपये पर कारोबार कर रही है. 

ऐसे रहे हैं अडानी पॉवर के तीसरी तिमाही के नतीजे
वहीं अडानी पॉवर के तीसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2738 करोड़ रुपये को पार कर गया है. इससे एक साल पहले तिमाही में सिर्फ 8.8 करोड़ रुपये था. वहीं अगर तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो उसमें 67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. दिसंबर में आए तीसरी तिमाही के नतीजों में कंपनी की आय 12991.4 करोड़ रुपये रही है. 

ये भी पढ़ें: मैक्रों ने भारतीय छात्रों को दिया तोहफा, 2030 तक इतने हजार छात्र जा पाएंगे विदेश
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

11 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

10 hours ago