✕

होम / बिजनेस / भारत में पिज्जा बनाने वाली इस कंपनी ने Coca-Cola के साथ किया समझौता, जानिए क्या है इनकी प्लानिंग?

भारत में पिज्जा बनाने वाली इस कंपनी ने Coca-Cola के साथ किया समझौता, जानिए क्या है इनकी प्लानिंग?

Coca-Cola ने भारत में पिज्जा बनाने वाली एक कंपनी के साथ समझौता किया है. इसके तहत कंपनी कोका-कोला के प्रोडक्ट्स खरीदेगी और उनकी मार्केटिंग भी करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मशहूर कोल्ड ड्रिंक ब्रैंड कोका कोला (Coca-Cola) ने भारत में पिज्जा बनाने वाली एक कंपनी के साथ समझौता किया है. इस समझौते के तहत कंपनी कोका कोला से स्पार्कलिंग ड्रिंक्स और अन्य प्रोडक्ट को खरीदेगी. इसके अलावा कंपनी कोका कोला के स्पार्कलिंग बेवरेज प्रोडक्ट्स के लिए मार्केटिंग गतिविधियां भी करेगी. तो आइए जानते हैं ये कंपनी कौन-सी है और इनकी पूरी प्लानिंग क्या है?

डोमिनोज पिज्जा बनाने वाली कंपनी के साथ कोका कोला की डील

भारत में डोमिनोज पिज्जा बनाने वाली जुबिलेंट फूड लिमिटेड (Jubilant Food Limited) ने कोका कोला कंपनी के साथ एक समझौता (MoU) किया है. इसके तहत वह कोका कोला से स्पार्कलिंग ड्रिंक्स और अन्य उत्पाद खरीदेगा. इसके अलावा JFL कोका कोला के स्पार्कलिंग बेवरेज प्रोडक्ट्स के लिए मार्केटिंग गतिविधियां भी करेगा. यह समझौता तब हुआ है जब जुबिलेंट भारतीय ग्रुप (Jubilant Bhartia Group) ने इस महीने की शुरुआत में हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेज में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. यह कोका कोला की बॉटलिंग कंपनी है. यह डील लगभग 10,000 करोड़ रुपये में हुआ है. जेएफएल ने PepsiCo के साथ भी साझेदारी की थी. 

अब डोमिनोज में मिलेंगे कोका कोला के प्रोडक्ट्स

साल 2018 से डोमिनोज पिज्जा में पेप्सी सर्व की जा रही है. अब जब Jubilant Bhartia Group ने कोका कोला की बॉटलिंग ऑपरेशन्स में हिस्सेदारी खरीदी है, तो यहां कोका कोला भी सर्व की जाएगी. जेएफएल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि उन्होंने कोका कोला इंडिया के साथ एक समझौता किया है. इसमें कोका कोला के अधिकृत बॉटलर्स से स्पार्कलिंग बेवरेज उत्पादों और अन्य उत्पादों को खरीदने नियम और शर्तें तय की गई हैं. बता दें, जेएफएल के पास डोमिनोज पिज्जा के अलावा भारत में एक इंडो-चाइनीज QSR ब्रैंड हॉन्गस किचन और तुर्की में एक कैफे ब्रैंड COFFY भी है. जुबिलेंट फूड्स का नेटवर्क 6 देशों में फैला हुआ है. इसमें भारत, तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया शामिल हैं. कंपनी के पास कुल 3,130 स्टोर हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago