✕

होम / बिजनेस / छह साल में तीसरी बार बोनस शेयर देने जा रही ये कंपनी, इन बड़े निवेशकों के पास भी है हिस्सेदारी

छह साल में तीसरी बार बोनस शेयर देने जा रही ये कंपनी, इन बड़े निवेशकों के पास भी है हिस्सेदारी

मल्टीबैगर कंपनी Raghav Productivity Enhancers ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा भी कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मॉलकैप कंपनी राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हैंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) के शेयर में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं. दरअसल, कंपनी के शेयर में ये उछाल शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने की घोषणा करने के बाद देखने को मिली है. कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी. आपको बता दें, इस कंपनी में कई दिग्गजों ने भी निवेशक किया हुआ है. 

कंपनी कब बांटेगी बोनस शेयर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है. कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 15 नवंबर 2024 के लिए तय की है. बता दें, कंपनी ने पिछले करीब 6 साल में तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है. इससे पहले स्मॉलकैप कंपनी ने मई 2018 में 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे. यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे. अगस्त 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया. 

4 साल में शेयरों में 1500 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी
कंपनी के शेयर सोमवार यानी 21 अक्टूबर 2024 को 7. 60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,357 रुपये पर बंद हुआ. बता दें. इस कंपनी के शेयर में पिछले 4 साल में 1500 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है. स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 79 रुपये पर थे. राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हैंसर्स के शेयर 21 अक्टूबर 2024 को 1321 रुपये पर जा पहुंचे हैं. पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 245 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है. वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 95 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं.

इन दिग्गजों ने किया है निवेश 
कई दिग्गज इनवेस्टर्स ने राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हैंसर्स पर दांव लगाया हुआ है. रेखा झुनझुनवाला के पास राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हैंसर्स के 11,02,852 शेयर हैं. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 4.80 प्रतिशत है. दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया के पास कंपनी के 4,63,366 शेयर या कंपनी में 2.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है. मुकुल महावीर अग्रवाल के पास राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हैंसर्स के 3,56,148 शेयर हैं. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.55 प्रतिशत है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago