✕

होम / बिजनेस / ये कंपनी 1 शेयर के साथ 4 बोनस शेयर दे रही फ्री, जानिए मार्केट में कैसा है इसके शेयर जा प्रदर्शन?

ये कंपनी 1 शेयर के साथ 4 बोनस शेयर दे रही फ्री, जानिए मार्केट में कैसा है इसके शेयर जा प्रदर्शन?

Jindal WorldWide Ltd ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड (Jindal WorldWide Ltd) ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है. कंपनी निवेशकों को 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देने जा रही है. इस बोनस शेयर का ऐलान कंपनी की तरफ से इसी हफ्ते किया गया है.

हर शेयर पर मिलेंगे 4 शेयर फ्री
जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया 6 मार्च 2025 यानी 2 महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी. जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया जाएगा.

ऐसी है कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति 
सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल रेवन्यू 567.59 करोड़ रुपये रहा था. सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 41.83 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 400.20 करोड़ रुपये रहा था. बता दें, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.47 करोड़ रुपये रहा था। जोकि बीते वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही की तुलना में 43.41 प्रतिशत अधिक है.

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन
शुक्रवार को एनएसई में कंपनी के शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 421 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं सोमवार को खबर लिखने तक शेयर 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 412.55 रुपये पर कारोबार करते दिखे. बता दें, पिछले एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 37 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है. एनएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 471.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 267.75 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 8441.91 करोड़ रुपये का है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. BW हिन्दी आपको शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आपको शेयर बाजार में निवेश करना है, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

19 hours ago