होम / बिजनेस / नए साल में इस कंपनी ने बढ़ाया डिलीवरी चार्ज, खाना घर मंगाना हुआ और महंगा

नए साल में इस कंपनी ने बढ़ाया डिलीवरी चार्ज, खाना घर मंगाना हुआ और महंगा

कंपनी की ओर से डिलीवरी चार्ज की शुरुआत 2 रुपये से हुई थी उसके बाद ये 3 रुपये हुआ और अब ये 4 रुपये तक हो गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato ने अपने डिलीवरी चार्ज में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने देश के 30 से ज्‍यादा शहरों में अपने डिलीवरी चार्ज को 3 रुपये से 4 रुपये करने का फैसला किया है. कंपनी की ये नई दरें 1 जनवरी से लागू हो चुकी हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी को 31 दिसंबर को जबरदस्‍त ऑर्डर मिले हैं वहीं दूसरी ओर कंपनी को जीएसटी विभाग का नोटिस भी मिला है. 

अगस्‍त में लगाया था प्‍लेटफॉर्म शुल्‍क 
Zomato की ओर से अगस्‍त में डिलीवरी पर प्‍लेटफॉर्म चार्ज लगाया गया था. कंपनी ने इस चार्ज की शुरुआत दो रुपये से की थी जिसे बाद में 3 रुपये तक कर दिया गया था. जिसे अब नए साल में कंपनी की ओर से 4 रुपये कर दिया गया है. इस नए शुल्‍क को जोमैटो गोल्‍ड से लेकर दूसरे सामान्‍य ग्राहकों पर भी लगाया गया है. 

कंपनी के लिए 31 दिसंबर रहा बेहतरीन 
जोमैटो के लिए 31 दिसंबर यानी की नए साल से पहले का दिन बेहतरीन रहा. खुद कंपनी के सीईओ दीपेंदर गोयल ने ट्वीट कर कहा कि हमने इस साल 31 दिसंबर को इतने ऑर्डर डिलीवर किए जितने हमने इससे पहले 15,16,17,18 और 19 में भी डिलीवर नहीं किए.  उन्‍होंने एक्‍स पर ये भी लिखा कि मैं भविष्‍य को लेकर बेहद उत्‍साहित हूं. 

कंपनी को मिल चुका जीएसटी विभाग का नोटिस 
जोमैटो को 26 दिसंबर 2023 को जीएसटी विभाग का नोटिस मिल चुका है. इस नोटिस में कंपनी को 402 करोड़ रुपये की टैक्‍स लॉयबिलिटी चुकाने के लिए कहा गया है. कंपनी को ये नोटिस 29 अक्‍टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के बीच कलेक्‍ट किए गए डिलीवरी चार्ज को लेकर भेजा गया है. विभाग का मानना है कि जिस पर टैक्‍स लॉयबिलिटी बनती है. हालांकि कंपनी ने इससे इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि उस पर कोई लॉयबिलिटी नहीं बनती है वो इस नोटिस का जवाब देगी. 

ये भी पढें: अब LIC को मिला इस विभाग का डिमांड नोटिस, क्‍या इतने करोड़ चुकाएगी कंपनी?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago