✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्‍यूचुअल फंड, सिर्फ इतने से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत 

इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्‍यूचुअल फंड, सिर्फ इतने से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत 

नवी म्यूचुअल फंड ने निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 को ट्रैक करने वाला पहला इंडेक्स फंड लॉन्च किया है. यह एनएफओ 18 जुलाई 2024 को खुल रहा है और 30 जुलाई 2024 को बंद होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों में निवेश के बाजार की ओर देखें तो म्‍यूचुअल फंड में बड़ी संख्‍या में लोगों ने निवेश किया है. स्थिति ये है कि स्‍मॉल कैप से लेकर लार्ज कैप तक के फंड में बड़ी संख्‍या में निवेश हो रहा है. उसी को देखते हुए कंपनियां भी लगातार फंड लॉन्‍च कर रही हैं. इसी को देखते हुए इन्वेस्टमेंट कंपनी नावी म्यूचुअल फंड (नावी एमएफ) ने नावी निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 इंडेक्स फंड के लॉन्च की घोषणा की है. ये फंड निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए पहला इंडेक्स फंड है. यह फंड लागू एनएवी (अंकित मूल्य: 10 रुपये/-) पर यूनिट्स की लगातार पेशकश कर रहा है. न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 18 जुलाई 2024 को खुल रहा है और 30 जुलाई 2024 को बंद होगा. 

ये है इस फंड की खास बात 
निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 इंडेक्स निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में डाइवर्सिफाइड निवेश हासिल करने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है. यह इनोवेटिव इंडेक्स लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सेग्मेंट को 50%, 25% और 25% का एक तय वेटेज एलोकेट (आवंटित) करता है. इसके अलावा, यह स्ट्रैटेजिक एलोकेशन किसी एक मार्केट-कैप कैटेगरी में फोकस घटाकर जोखिम को कम करने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा है पूजा खेड़कर का विवाद, अब अमिताभ कांत ने ये कहकर उठाया मामला?

निवेशकों को इससे होगा ये फायदा 
निफ्टी 500 इंडेक्स की तुलना में, जिसका लार्ज-कैप एलोकेशन करीब 71.8 फीसदी है, निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों (50% बनाम 28.2%) को अधिक एक्सपोजर प्रदान करता है. यह बढ़ा हुआ एक्सपोजर निवेशकों को लंबी अवधि में हायर ग्रोथ की संभावनाएं प्रदान करता है. इंडेक्स फंड होने की वजह से, मल्टीकैप कैटेगरी में एक्टिव फंड की तुलना में एक्सपेंस रेश्यो सबसे कम होगा. एक्टिवली मैनेज्ड फंड के विपरीत, नावी निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 इंडेक्स फंड पैसिवली इंडेक्स को ट्रैक करता है. 

क्‍या बोले कंपनी के प्रवक्‍ता? 
नावी म्यूचुअल फंड के प्रवक्ता ने कहा कि नावी निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 इंडेक्स फंड उन लोगों के लिए एक संतुलित निवेश का अवसर प्रदान करता है जो भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं। "बैलेंस्ड एलोकेशन के लिए लार्जकैप कंपनियों को 50 फीसदी और संभावित हायर ग्रोथ के लिए मिड-कैप कंपनियों को बची राशि एलोकेट करने के साथ, यह फंड एक बैलेंस और स्ट्रैटेजिक तरीका सुनिश्चित करते हुए, स्टॉक के चयन या मार्केट टाइमिंग के जोखिम को कम करता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago