होम / बिजनेस / इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्यूचुअल फंड, जानिए कितने से कर सकते हैं इसमें निवेश....

इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्यूचुअल फंड, जानिए कितने से कर सकते हैं इसमें निवेश....

इस फंड में लार्ज एंड मिड कैप फंड कैप दोनों तरह के शेयरों में निवेश करने वाले लोग इनवेस्‍ट कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने नया फंड लॉन्‍च किया है. इस फंड में लार्ज एंड मिड कैप फंड दोनों तरह के शेयरों में निवेश करने वाले लोग इनवेस्‍ट कर सकते हैं. ये फंड 24 जनवरी को लॉन्‍च हो रहा है जबकि 7 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगा. ये एक तरह का इक्विटी फंड है. इसमें 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. 

क्‍या है इस फंड की खास बात? 
पीजीआईएम इंडिया लार्ज एंड मिड कैप फंड 24 जनवरी 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और 7 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगा. इस स्कीम का उद्देश्य सक्रिय रूप से प्रबंधित पोर्टफोलियो से मुख्य रूप से लार्ज कैप और मिड कैप शेयरों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्‍योरिटीज में निवेश के जरिए  लंबी अवधि में निवेशकों को हाई रिटर्न देकर उनके निवेश में इजाफा करना है.

क्‍या बोले कंपनी के सीआईओ? 
पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड के सीआईओ विनय पहाड़िया ने इस लॉन्‍च पर कहा कि ‘हाई ग्रोथ और अच्छी क्वालिटी वाली लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश करने के मौके लगातार बने हुए हैं, जो भारत की ग्रोथ स्‍टोरी का लाभ उठा सकती हैं. ऐसी कंपनियां निवेशकों को भी लंबे समय तक कैपिटल-एफिशिएंट (अपने संचालन और ग्रोथ के लिए फंड खर्च करने में सक्षम) तरीके से तेज गति से कंपाउंडिंग का लाभ दे सकती हैं.

 पीजीआईएम इंडिया लार्ज और मिड कैप फंड लार्ज कैप और मिड कैप शेयर दोनों कैटेगरी में कम से कम 35 फीसदी निवेश करेंगे. पोर्टफोलियो का निर्माण टॉप-डाउन और बॉटम-अप पोर्टफोलियो निर्माण प्रक्रिया के संयोजन का उपयोग करके किया जाएगा, जिसमें प्रबंधन की गुणवत्ता सहित हर शेयर के फंडामेंटल (बुनियादी सिद्धांतों) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. फंड मैनेजर का लक्ष्य अलग अलग सेक्टर में निवेश के साथ एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना होगा.

कितने से की जा सकती है निवेश की तैयारी? 
पीजीआईएम इंडिया लार्ज एंड मिड कैप फंड में प्रारंभिक खरीद (इनिशियल परचेज)/स्विच-इन कम से कम 5,000 रुपये से की जा सकती है और इसके बाद 1 रुपये के गुणक में कितना भी निवेश किया जा सकता है. फंड की अतिरिक्त खरीद (एडिशनल परचेज) - कम से कम 1000 रुपये से की जा सकती है और इसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में इसे लिया जा सकता है. अगर आप एसआईपी करना चाहते हैं तो उसके लिए कम से कम 5 इंस्टॉलमेंट जरूरी होंगी, वहीं हर किस्त के लिए कम से कम 1,000 रुपये का निवेश जरूरी है, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितनी भी राशि से एसआईपी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें : क्‍या आपके पास भी है Samsung का ये फोन, तो आप ले सकते हैं AI पॉवर्ड फीचर का आनंद

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago