✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी को मिला महाराष्ट्र में EV चार्जिंग स्टेशन बनाने का ऑर्डर, क्या है शेयर का हाल?

इस कंपनी को मिला महाराष्ट्र में EV चार्जिंग स्टेशन बनाने का ऑर्डर, क्या है शेयर का हाल?

Servotech Power Systems को नासिक म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (NMC) से ईवी चार्जिंग स्टेशंस का एक एडिशनल ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) चार्जिंग और सोलर इंडस्ट्री से जुड़ी प्रमुख कंपनी सर्वोटेक पावर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) को महाराष्ट्र में नासिक म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (NMC) से ईवी चार्जिंग स्टेशंस (EV Charging Stations) का एक एडिशनल ऑर्डर मिला है. बता दें, इससे पहले भी सर्वोटेक पावर सिस्टम्स को NMC से एक ऑर्डर मिला था, जिसमें कंपनी को नासिक म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एरिया में 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस के कंस्ट्रक्शन, सप्लाई और कमीशनिंग का काम मिला था. तो चलिए जानते हैं इस कंपनी को कितने ऑर्डर मिला है और शेयर बाजार में इसकी क्या स्थिति है?

अब 9 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का मिला ऑर्डर

सर्वोटेक को इस बार नासिक म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से 9 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का ऑर्डर मिला है. बता दें, ये अतिरिक्त ऑर्डर कंपनी द्वारा समय से क्रियान्वयन और डिलीवरी को देखते हुए दिया गया है. ऐसे में अब कंपनी नासिक में कुल 29 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशंस के कंस्ट्रक्शन, कमीशनिंग और सप्लाई का काम करेगी.

3 साल में 2 रुपये से 170 रुपये के पार पहुंचे कंपनी के शेयर

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) के शेयरों में पिछले 3 साल में तूफानी तेजी आई है. कंपनी के शेयरों में पिछले 3 साल में 8254 प्रतिशत की उछाल आई है. 22 अक्टूबर 2021 को इसके शेयर की कीमत 2.04 रुपये थी. वहीं, सोमवार यानी 7 अक्टूबर 2024 को 170.43 रुपये पर जा पहुंचे हैं.  हालांकि सोमवार को शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और ये 170.43 रुपये पर बंद हुए, लेकिन इस नए ऑर्डर के मिलने के बाद कंपनी में शेयर में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है. सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है. वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 69.50 रुपये है.

इस साल 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है शेयर का भाव

बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 140 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं, इस साल अब तक सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयर करीब 120 प्रतिशत उछल गए हैं. कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2024 को 77.50 रुपये पर थे. सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयरों में पिछले 6 महीने में 86 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है.

इसे भी पढ़ें-LPG कंज्यूमर्स दें ध्यान! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC, नहीं तो होगा नुकसान

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago